लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान ने लोजपा की बिहार प्रदेश की सभी कमेटियों को भंग कर दिया गया है। बिहार विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद अध्यक्ष चिराग पासवान ने पार्टी संसदीय बोर्ड की बैठक में प्रदेश कार्य समिति समेत सभी प्रकोष्ठों को भंग करने का एलान किया है।
चिराग ने कहा कि संगठन को नए सिरे से तैयार किया जाएगा। दो महीने के अंदर नई कमेटी की घोषणा की जाएगी। बिहार विधानसभा चुनाव में लोजपा ने एनडीए के साथ ही महागठबंधन का भी नुकसान पहुंचाया है। जिन 54 सीटों पर लोजपा ने खेल बिगाड़ने का काम किया उनमें 25 जदयू की थीं।