फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: पेट में कीड़े की दवा खाते ही बिगड़ी छात्राओं की तबीयत; अस्पताल ले जाया गया, अफसरों में हड़कंप

Wed, 20 Sep 2023 05:55 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा

सार

Bihar Health System: स्कूल के प्रिंसिपल श्रीधर पासवान ने बताया कि आशा कार्यकर्ता जीविका दीदी के द्वारा विद्यालय में बच्चों को एल्बेंडाजोल और फाइलेरिया की दवा खिलाई गई थी। दवा खिलाने के कुछ मिनट बाद कुछ बच्चों को दस्त होने लगे।
विज्ञापन
अस्पताल में दवा लेने पहुंचे बच्चे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के नालंदा के एक सरकारी स्कूल में बुधवार को एल्बेंडाजोल और फाइलेरिया की गोली खाने से बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। मामला अस्थावां प्रखंड स्थित अकबरपुर प्राथमिक विद्यालय का है। जहां के बच्चों को आज एल्बेंडाजोल और फाइलेरिया की गोली खिलाई गई थी।

विज्ञापन


20 से अधिक बच्चे हुए बीमार
एल्बेंडाजोल और फाइलेरिया की गोली खाने के आधा घंटे के बाद बच्चों में उल्टी और दस्त की शिकायत होने लगी। एक-एक कर करीब 20 बच्चे बीमार पड़ गए। इसके बाद आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने स्कूल कर्मियों की मदद से बीमार बच्चों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, कुछ बच्चों को निजी क्लीनिक में उनके परिजनों के द्वारा भर्ती कराया गया है।

स्कूल के प्रिंसिपल श्रीधर पासवान ने बताया कि आशा कार्यकर्ता जीविका दीदी के द्वारा विद्यालय में बच्चों को एल्बेंडाजोल और फाइलेरिया की दवा खिलाई गई थी। दवा खिलाने के कुछ मिनट बाद कुछ बच्चों को दस्त होने लगे। उसके बाद आशा कार्यकर्ता और जीविका दीदी को स्वास्थ्य टीम को बुलाने की बात कही गई। तब तक कुछ बच्चे और जी मिचलाने और उल्टी की शिकायत लेकर पहुंचने लगे। उसके बाद अस्थावां रेफरल अस्पताल को इस बात की सूचना दी गई। एंबुलेंस स्कूल पहुंची और बच्चों को रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां बच्चों की स्थिति सामान्य बनी हुई है।
विज्ञापन


रेफरल अस्पताल के डॉक्टर संदीप पाटिल ने बताया कि एल्बेंडाजोल और फाइलेरिया की दवा खाने के बाद कुछ साइड इफेक्ट होते हैं। उसमें उल्टी और बुखार आना स्वाभाविक है। एक बच्चे को उल्टी के लक्षण आ रहे थे। बाकी बच्चों में ऐसा कोई लक्षण नहीं है। ऑब्जरवेशन के लिए बच्चों को रखा गया है। कुछ समय बाद सभी बच्चों को भेज दिया जाएगा।

वहीं, बच्चों की तबीयत बिगड़ने के बाद ग्रामीण उग्र हो गए और शिक्षक को स्कूल में ही घेर लिया। हालांकि मौके पर पहुंची अस्थावां थाना पुलिस ने गुस्साए लोगों को समझा-बुझा कर मामला शांत कराया। फिर बच्चों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल अस्थावां में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें