फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhath Puja: बिहार में छठ पूजा के दौरान अलग-अलग घटनाओं में 53 लोगों की मौत, CM नीतीश ने जताया दुख

Tue, 01 Nov 2022 09:29 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

बिहार आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक, 30 और 31 अक्टूबर को प्रदेश के विभिन्न छठ घाटों पर नहाने के दौरान डूबने से 21 लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में छठ पूजा के दौरान अलग-अलग घटनाओं में 53 लोगों की जान चली गई। इन मौतों को लेकर राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के आश्रितों के प्रति संवेदना जताते हुए चार-चार लाख रुपये के मुआवजे का एलान किया है। इसे लेकर प्रशासन को भी निर्देश दे दिए गए हैं। 
विज्ञापन


बिहार आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक, 30 और 31 अक्टूबर को प्रदेश के विभिन्न छठ घाटों पर नहाने के दौरान डूबने से 21 लोगों की मौत हो गई।

उधर शहरों की बात की जाए तो मुजफ्फरपुर और समस्तीपुर में तीन-तीन, भागलपुर एवं रोहतास में दो-दो तथा कैमूर, कटिहार, मधेपुरा, नवादा, सीतामढ़ी, वैशाली, सहरसा, कटिहार, पटना एवं मधेपुरा जिला में एक-एक व्यक्ति की छठ घाटों पर नहाने के दौरान डूबने से तथा अररिया में छठ घाट पर बिजली की चपेट में आकर एक व्यक्ति की मौत हुई है ।

विभाग के अनुसार 29 से 31 अक्टूबर के बीच नदी, नहर, तालाब, पोखर और छठ घाट पर अन्य हादसों में 32 लोगों की हादसे में जान चली घई। इन 32 लोगों में पटना एवं पूर्णिया में पांच-पांच, सहरसा में चार की मौत, समस्तीपुर में तीन, खगडिया, भागलपुर एवं गया में दो-दो। गया, बेगूसराय, बक्सर, कटिहार, औरंगाबाद, शिवहर, बांका, सुपौल एवं कैमूर एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें