फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kishanganj News: रमजान को लेकर किशनगंज के सभी सरकारी-गैर सरकारी स्कूलों के समय सारणी में बदलाव

Fri, 24 Mar 2023 04:44 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज

सार

माह-ए-रमजान को देखते हुए किशनगंज जिले के सभी प्रकार के सरकारी और गैर सरकारी स्कूल का समय सुबह आठ बजे से लेकर दोपहर तीन बजे तक कर दिया गया है।
विज्ञापन
जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के किशनगंज जिले में माह-ए-रमजान को लेकर सभी प्रकार के सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों के समय सारणी में बड़ा बदलाव किया गया है। अब जिले के सभी प्रकार के स्कूल का समय सुबह आठ बजे से लेकर दोपहर तीन बजे तक कर दिया गया है। इसकी सूचना जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री ने नोटिस जारी कर दी है। पहले स्कूलों का समय सुबह नौ बजे से लेकर शाम चार बजे तक था।
विज्ञापन


विज्ञापन


नोटिस में डीएम ने दिए ये निर्देश
बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग के प्रधान सचिव और किशनगंज जिला परिषद की अध्यक्षा का अनुरोध पत्र मिला। पत्र पर विचार करने के बाद रमजान माह को देखते हुए जिले के सभी सरकारी और निजी विद्यालय को 24 मार्च 2023 से रमजान समाप्ति तक सुबह आठ से दोपहर तीन बजे तक संचालित किए जाने का निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें