फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान पर नहीं चल सकता नारी उत्पीड़न का मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार के सीतामढ़ी में भगवान राम के खिलाफ नारी उत्पीड़न का दर्ज केस वहां की अदालत ने खारिज कर दिया है। कोर्ट ने कहा है कि भगवान राम पर मामला नहीं चलाया जा सकता।
विज्ञापन


बता दें कि बिहार के सीतामढ़ी में डुमरी कला गांव निवासी अधिवक्ता ठाकुर चंदन सिंह ने शनिवार को सीजेएम कोर्ट में भगवान राम और लक्षमण के खिलाफ परिवाद दायर किया था।

जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि त्रेता युग में भगवान लक्ष्मण ने एक धोबी की बातों में आकर अपनी पत्नी सीता (मां जानकी) का परित्याग कर दिया।
विज्ञापन

ये है मामला

चंदन सिंह के अनुसार मुकदमा दर्ज कराने का उद्देश्य किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं, मां सीता को न्याय दिलाना है।

परिवाद पत्र में चंदन सिंह ने लिखा कि सीता जी मिथिला की बेटी थी और सौभाग्य से वह भी मि‌थिला की धरती पर पैदा हुआ है।

उन्हें लगता है कि भगवान राम ने मिथिला की बेटी के साथ न्याय नहीं किया इसलिए वह उन्हें न्याय दिलाना चाहता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें