फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : पटना में पुलिस से पिटे भाजपा सांसद पर सारण के थाने में केस; पुलिस ने नामजद प्राथमिकी दर्ज की

Fri, 27 Oct 2023 12:32 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा

सार

भाजपा सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही है। अब छपरा के बनियापुर थाने में सांसद सिग्रीवाल समेत 17 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
भाजपा सांसद जर्नादन सिंह सिग्रीवाल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना में राजभवन मार्च के दौरान बिहार पुलिस से पिटने के बाद महाराजगंज से भाजपा सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही है। अब छपरा के बनियापुर थाने में सांसद सिग्रीवाल समेत 17 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। आरोप है कि विसर्जन के दौरान उन्होंने भीड़ को विधि व्यवस्था में बाधा उत्पन्न करने के लिए उकसाया। सारण पुलिस ने सांसद सिग्रीवाल समेत 17 लोगों पर भीड़ उकसाने के साथ ही नेतृत्व करने और चोरी को लेकर अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। 

विज्ञापन




दोनों डीजे लदे ट्रैक्टरों को जब्त कर लिया गया
सारण पुलिस ने जो विज्ञप्ति जारी की है। वह 'अमर उजाला' आपको जस के तस पढ़ा रहा है। सारण पुलिस ने लिखा कि 25 अक्टूबर को बनियापुर थानान्तर्गत दुर्गापूजा के विभिन्न विसर्जन जुलूस निकाले जा रहे थे। इसी क्रम में बनियापुर थाना द्वारा एक जुलूस के साथ चल रहे ट्रैक्टर को अनुज्ञप्ति के शतों के उल्लंघन (जुलूस के साथ डीजे का उपयोग, बिना अनुज्ञप्ति के ध्वनि विस्तारक का उपयोग) के आरोप में जब्त किया गया एवं एक अन्य ट्रैक्टर को बिना अनुज्ञप्ति के ही निकाले जा रहे जुलूस (बिना अनुज्ञप्ति के जुलूस निकालना, जुलूस में डीजे का उपयोग, बिना अनुज्ञप्ति के ध्वनि विस्तारक का उपयोग) में से जब्त किया किया गया। ये सभी उल्लंघन गैर कानूनी कृत्य है। इसलिए अतः इन दोनों डीजे लदे ट्रैक्टरों को जब्त कर थाना में रखा गया।

थाने के सीसीटीवी फुटेज में उपलब्ध प्रमाण उपलब्ध
सारण पुलिस ने आगे लिखा कि जब बनियापुर थानाध्यक्ष अपने पदाधिकारी एवं बल के साथ क्षेत्र में अन्य जुलूसों के दौरान विधि-व्यवस्था संधारण कर रहे थे तब कुछ व्यक्तियों द्वारा थाना में प्रवेश कर थाने में उपस्थित शेष पदाधिकारी एवं बल से बकझक कर जप्त ट्रैक्टरों को जबरदस्ती थाना परिसर से बिना अनुमति छीन कर ले गए, जो एक अपराधिक कृत्य है। थाने में लगे सीसीटीवी के माध्यम से इस मामले में जांच की गयी एवं बलपूर्वक थाने से जप्त प्रदर्श ले जाने वाले व्यक्तियों को चिन्हित किया गया। जांच में पाया गया कि इस झुंड का नेतृत्व महाराजगंज के सांसद महाराजगंज जनार्दन सिंह सिग्रीवाल कर रहे थे। इन्होंने अपनी गाड़ी थाने के बाहर खड़ी कर दी एवं उसी में बैठे रहे एवं उपद्रवियों के झुंड को थाने में अपराधिक कृत्य करने के लिए भेज दिया। जिसका प्रमाण थाने के सीसीटीवी फुटेज में उपलब्ध है। इस संबंध में संबंधित जुलूसों के आयोजककों एवं थाने से जप्त प्रदर्श चुराकर लेकर जाने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध बनियापुर थाना काण्ड संख्या-462 / 23 दर्ज किया गया है। जिसमें श्री जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, माननीय सांसद महाराजगंज सहित 17 नामजद एवं अन्य अज्ञात अभियुक्त शामिल हैं। सारण पुलिस केस दर्ज कर मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें