फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस पर मचा कोहराम: बिहार के स्कूल में तिरंगा फहराने के दौरान बड़ा हादसा, बिजली की चपेट में आए चार बच्चे, एक की मौत

Wed, 26 Jan 2022 01:18 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बक्सर

सार

बिहार के बक्सर में उस समय बड़ा हादसा हो गया जब झंडा फहराने गए एक बच्चे की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। वहीं तीन बच्चे झुलस गए।
विज्ञापन
बिहार के बक्सर में गणतंत्र दिवस पर बड़ा हादसा - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के बक्सर में गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान एक सरकारी स्कूल में बड़ा हादसा हुआ है। यहां पाइप में बिजली दौड़ने से एक बच्चे की मौत हो गई। जबकि तीन बच्चे झुलस गए हैं। ये हादसा बक्सर जिले के इटाढी प्रखंड के नाथपुर प्राथमिक स्कूल में हुआ है। घायलों का इलाज बक्सर के सदर हॉस्पिटल में किया जा रहा है। इस बीच इस घटना से आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया है।

विज्ञापन


11 हजार वोल्ट के बिजली के तार पर अचानक गिरी पाइप
बक्सर के नाथपुर प्राथमिक विद्यालय में गणतंत्र दिवस पर झंडा फहराने के लिए लोहे की पाइप लगाई गई थी। 100 से ऊपर बच्चे कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान जब झंडा फहराया जाने लगा तो अचानक लोहे की पाइप बिजली के तार पर गिर गई।  पाइप में करंट दौड़ गई। फिर क्या था देखते ही देखते वहां कोहराम मच गया। पाइप के संपर्क में आने से चार बच्चे झुलस गए। इस घटना में चारों बच्चों को सदर अस्पताल लाया गया। वहां इलाज के दौरान पांचवीं के छात्र शुभम कुमार की मौत हो गई। तीन का इलाज चल रहा है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें