ट्रेन के AC बॉगी में लगी आग।
- फोटो : अमर उजाला
प्लेटफार्म संख्या 2 पर यार्ड से निकलकर आई थी
प्लेटफॉर्म पर मौजूद लोगों की मानें तो 12211 मुजफ्फरपुर - आनंद विहार गरीब रथ एक्सप्रेस को जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या 2 पर यार्ड से निकलकर आई थी। दोपहर सवा तीन बजे ट्रेन के खुलने का समय था। दिल्ली जाने वाले यात्री भी प्लेटफार्म पर पहुंचने लगे। बोगी के गेट को खोलने की तैयारी थी। इसी बीच G 15 बोगी से अचानक धुआं निकलने लगा। धुंआ निकलते देखते प्लेटफॅार्म पर हड़कंप मच गया।
एसी बोगी के कपलर में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी
इसी बीच रेल कर्मी फौरान मौके पर पहुंचे। देखते ही देखते आग की लटते तेज हो गई। इधर, अगलगी की सूचना पर आरपीएफ, जीआरपी, स्टेशन मास्टर समेत अन्य रेल कर्मी मौके पर पहुंचे। अग्निशमक दस्ते की मदद से आग पर काबू पाया गया। करीब 25 मिनट बाद धुंआ निकलना बंद हो गया। रेलवे की मानें तो एसी बोगी के कपलर में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। हालात अब सामान्य हैं।