फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार में अंग्रेजों का बनाया पुल गिरा: बालू लदे ट्रक का भार नहीं झेल सका, तेज आवाज के साथ ट्रक और दो बाइक गिरी

Mon, 16 Jan 2023 04:10 PM IST
कुमार जितेंद्र ज्योति न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

कमला नदी के ऊपर बना अंग्रेजों के जमाने का सोहरवा घाट पुल सोमवार सुबह टूटकर गिर गया। सुबह करीब पौने 11 बजे बालू लदा ट्रक पुल के बीच पहुंचा होगा, उसी समय तेज धमाके के साथ पुल सीधे नदी में गिर गया।
विज्ञापन
ट्रक के साथ दो बाइक भी गिरी, मगर किसी सवार की जान नहीं गई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दरभंगा के कुशेश्वरस्थान में सतीघाट राजघाट हसनपुर मार्ग पर कमला नदी के ऊपर बना अंग्रेजों के जमाने का सोहरवा घाट पुल सोमवार सुबह टूटकर गिर गया। सुबह करीब पौने 11 बजे बालू लदा ट्रक पुल के बीच पहुंचा होगा, उसी समय तेज धमाके के साथ पुल सीधे नदी में गिर गया। ट्रक नदी में गिरकर खड़ा हो गया। चालक-खलासी किसी तरह बचकर निकल गए। ट्रक के आसपास रही दो बाइक भी नदी में गिर गई, हालांकि किसी की जान नहीं गई।

विज्ञापन


सीएम के निर्देश पर भी नहीं हुई मरम्मत
मधुबनी, सहरसा, खगड़िया और समस्तीपुर से जुड़ा यह पुल विशेष रूप से जिले के 10 पंचायतों के लिए महत्वपूर्ण था, क्योंकि उन्हें एक-दूसरे से जोड़ने वाला यह इकलौता पुल था। स्थानीय लोगों की मांग पर इस पुराने पुल के बदले  2021 में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने यहां पर नए पुल का शिलान्यास भी किया था। तब तक इस पुराने पुल को मजबूत करना था, लेकिन न ही पुराने पुल का मजबूतीकरण हुआ और न ही नए पुल का निर्माण कार्य शुरू हो पाया है। अब सोमवार को हादसे के बाद जुटे लोग इसके संवेदक पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। लोगों ने कहा कि इस पुल पर भारी वाहनों के चलने पर रोक थी। इसके बावजूद ओवरलोडेड गाड़ी चलती थी। पुल के टूटने से कुशेश्वर स्थान प्रखंड के चार पंचायत के लोगों का प्रखंड एवं जिला मुख्यालय से संपर्क भंग हो गया। साथ ही कुशेश्वर स्थान से समस्तीपुर, बेगूसराय, सहरसा, खगड़िया जिले का रास्ता बंद हो गया।
 

विज्ञापन

किस्मत से ड्राइवर वाला हिस्सा ऊपर था तो ड्राइव-खलासी को लोगों ने निकाल लिया। - फोटो : अमर उजाला
संवेदक के सत्ताधारी दल से जुड़े होने का आरोप
यह प्रखंड मुख्यालय और जिला मुख्यालय जाने का एकमात्र रास्ता था, लेकिन अब लोग घटना से दु:खी भी हैं और आक्रोशित भी। सती घाट राजघाट मुख्य मार्ग के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 2021 में विधानसभा उप चुनाव के लिए सड़क का शिलान्यास किया था। संवेदक ने काम शुरू भी दिखाने के लिए किया। डेढ़ साल में 5% काम पूरा नहीं हुआ है। स्थानीय त्रिभुवन कुमार ने कहा कि संवेदक सत्तारूढ़ जनता दल यूनाईटेड से जुड़ा है, इसलिए उसपर भी कार्रवाई नहीं होगी और किसी की जान नहीं जाने के आधार पर प्रोजेक्ट मैनेजर को भी बचा लिया जाएगा।

तत्काल डायवर्जन बनाएं, वरना त्राहिमाम मचेगा
लोगों ने कहा कि इस भीषण ठंड में लोग कई तरह से बीमार पड़ रहे हैं। इसके अलावा 10 पंचायतों में बुजुर्ग और प्रसूता भी हैं। इनके लिए यह पुल बड़ी जरूरत है। पुल का जल्दी बनाया जाना भी जरूरी है और उस अवधि के लिए यहां डायवर्जन बनाकर आवाजाही सुनिश्चित की जानी चाहिए। लोगों ने कहा कि सरकारी काम से जिला या प्रखंड मुख्यालय जाना मुश्किल होगा। ऐसे में किसी का पेंशन अटकेगा तो किसी का जमीन आदि का काम, इसलिए भी जल्द से जल्द काम कराया जाना चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें