फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ganga Vilas Cruise: चिरांद में गाद के कारण तट तक नहीं पहुंचा, छोटे जहाजों से तट तक पहुंचे सैलानी

Mon, 16 Jan 2023 04:09 PM IST
कुमार जितेंद्र ज्योति न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा

सार

Ganga Vilas Cruise Stuck in Saran: सारण में डोरीगंज के पास पानी कम और गाद ज्यादा होने के कारण गंगा विलास क्रूज तट से करीब 800 मीटर पहले रुक गया। फिर वहीं लंगर लगाकर छोटे जहाजों के सहारे सैलानियों को लाकर चिरांद के पुरातात्विक स्थलों तक घुमाया गया।
विज्ञापन
क्रूज रास्ते में नहीं अटका, बल्कि तट से करीब 800 मीटर दूर कम पानी के कारण रुक गया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गंगा नदी में वाराणसी से डिब्रूगढ़ तक सैलानियों को घुमाने निकला दुनिया का सबसे लंबा क्रूज 'गंगा विलास' सोमवार सुबह बिहार के सारण में डोरीगंज के पास गाद में अटकने के कारण किनारे तक नहीं पहुंच सका। पानी कम रहने के कारण क्रूज तट से दूर ही अटक गया। फिर वहीं लंगर लगाकर छोटे जहाजों के सहारे सैलानियों को सारण जिले के चिरांद तक लाकर महत्वपूर्ण पुरातात्विक स्थलों का भ्रमण कराया गया। क्रूज पर सवार सैलानियों को चिरांद का भी भ्रमण करना था और इसकी तैयारियां भी थीं, लेकिन तट से कुछ दूर पहले गाद के कारण यह अटक गया था। बिहार में गंगा तटों पर यह आगे की यात्रा के दौरान भी होने की आशंका है, क्योंकि ज्यादातर जगह किनारे तक क्रूज के हिसाब से गहरा पानी नहीं है।
विज्ञापन

तट पर सैलानियों के स्वागत में फूल लिए खड़ी थीं छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला
पहले से थी पूरी तैयारी, अफवाह से परेशानी
चिरांद में जहां तट से पहले कम पानी के कारण क्रूज अटका, वहां छोटे जहाजों की व्यवस्था रखी गई थी। क्रूज के मुताबिक पानी होगा या नहीं, इसी अनुमान को देखते हुए जहाज तैनात थे। जब क्रूज उस जगह को पार नहीं कर सका तो करीब 800 मीटर दूर छोटे जहाज भेजकर सैलानियों को उसके जरिए तट तक लाया गया। इस बीच अफवाह के कारण थोड़ी अफरातफरी जरूर रही, लेकिन सैलानियों के स्वागत की तैयारी में फूल-माला लेकर खड़े लोग और ढोल-बाजा वाले परेशान नहीं हुए।

विज्ञापन

सैलानियों ने ढोल-बाजे से स्वागत करने वालों के साथ भी तस्वीरें लीं। - फोटो : अमर उजाला
स्वागत के साथ चिरांद के स्थलों को देखने गए सैलानी
जैसे ही छोटा जहाज देशी-विदेशी सैलानियों को लेकर उतरा, फूलों की वर्षा कर सभी सैलानियों का स्वागत हुआ। ढोल-बाजे के बीच अधिकारियों ने बुके देर सैलानियों का स्वागत किया। बाद में सैलानी चिरांद के पुरातात्विक स्थलों केा देखने के लिए पैदल निकले। विदेशी सैलानियों ने गांव वालों के साथ यादगार तस्वीरें भी लीं। इस दरम्यान हजारों की संख्या में स्थानीय लोग मोबाइल से इस पल के साक्ष्य को कैमरे में कैद करते नजर आए।

बिहार में तट के आसपास इस तरह के क्रूज को परेशानी
इतने बड़े क्रूज के हिसाब से बिहार में गंगा के सभी तटों पर पानी की गहराई नहीं है। राजधानी पटना में भी गंगा के ज्यादातर घाटों पर यही हालत है। गंगा से गाद हटाने के लिए कई बार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी पहल कर चुके हैं। गंगा को पटना के करीब लाने के नाम पर गाद हटाने के लिए करोड़ों खर्च के बावजूद बाढ़ का समय छोड़ दे तो चैनल के जरिए ही गंगा अमूमन पटना के तट के आसपास रहती है। इसी तरह भागलपुर में कुछ दिन पहले बरारी घाट पर गाद हटाने के लिए मजदूर लगाए गए थे, क्योंकि इसके कारण पेयजल संबंधित भी परेशानी हो रही थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें