फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BPSC TRE : शिक्षक भर्ती परीक्षा का शिड्यूल जारी, सात से 16 दिसंबर तक होगा एग्जाम; ओएमआर शीट में हुआ यह बदलाव

Fri, 24 Nov 2023 09:31 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

शिक्षक भर्ती परीक्षा में सभी विषयों के लिए 150 अंको की परीक्षा होगी. जिसमें 150 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा में निगेटिव मार्किंग नहीं होगी। 
विज्ञापन
बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार लोक सेवा आयोग ने शिक्षक भर्ती के दूसरे चरण में ली जाने वाली परीक्षा का शिड्यूल जारी कर दिया गया है। आयोग इस बार 7 दिसंबर से 16 दिसंबर तक परीक्षा लेगी। इस बार परीक्षा एक ही शिफ्ट में ली जाएगी। दोपहर 12 बजे से ढाई बजे तक परीक्षा होगी।

विज्ञापन


परीक्षा में निगेटिव मार्किंग नहीं होगी
 बीपीएससी के सचिव रविभूषण के अनुसार शिक्षक भर्ती के दूसरे फेज की परीक्षा परीक्षा 7, 8, 9, 10, 14, 15 एवं 16 दिसंबर को आय़ोजित की जाएगी।  सभी विषयों के लिए 150 अंको की परीक्षा होगी. जिसमें 150 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा में निगेटिव मार्किंग नहीं होगी। इसमें भाषा, सामान्य ज्ञान और संबंधित विषय से प्रश्न शामिल होंगे।

ओएमआर शीट में बदलाव किए गए
आयोग के अनुसार शिक्षक भर्ती परीक्षा के दूसरे चरण में ओएमआर शीट में बदलाव किए गए हैं। इस बार रौल नंबर अंक में लिखने का ऑप्शन हटा दिया गया है। इसके साथ ही विषय लिखने के लिए अलग से कॉलम नहीं दिया जाएगा। रौल नंबर और विषय के लिए सिर्फ गोला भरना होगा। बीपीएससी का तर्क है कि पहले चरण में अभ्यर्थियों ने रौल नंबर और विषय का चयन करने में काफी गलती की थी। इसलिए इस बार ऐसी व्यवस्था की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें