फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BPSC TRE 3 : BPSC शिक्षक भर्ती पात्रता परीक्षा में कई मुन्ना भाई गिरफ्तार, परीक्षा देने की वजह भी बताई

Sat, 20 Jul 2024 05:45 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

Bihar : पूरे बिहार में BPSC शिक्षक भर्ती पात्रता परीक्षा TRE 3 का आयोजन किया गया, जिसमें कई मुन्ना भाई दबोचे गये । एक महिला परीक्षार्थी की परीक्षा दे रहे छात्र-छात्राओं ने जम कर पिटाई भी कर दी। आप वजह भी जानिये-
विज्ञापन
परीक्षार्थियों को पीटते दूसरे परीक्षार्थी - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दरभंगा में बीपीएससी शिक्षक भर्ती पात्रता परीक्षा TRE 3 परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों ने जमकर हंगामा किया। मामला जिला स्कूल सेंटर का है। परीक्षार्थियों का आरोप है कि कुछ विशेष छात्रों को एक शिक्षक द्वारा चोरी कराया जा रहा था, जिसका विरोध करने में ड्यूटी कर रहे शिक्षक विरोध करने लगे। इस दौरान आरोपी छात्रा द्वारा अपना चिट बाथरूम में फेंकने का प्रयास करने के दौरान कुछ महिला परीक्षार्थी ने आरोपी छात्रा को पकड़ लिया। उसके बाद छात्रा ने अपने एडमिट कार्ड को फाड़ दिया। इस दौरान महिला छात्राओं के साथ हाथापाई भी हुई। हंगामा करने के दौरान आरोपी छात्रा अपनी जान बचाने के लिए प्रिंसिपल चेंबर में घुस गई।

विज्ञापन


छात्रों ने आरोपी छात्रा को जमकर पीटा 
 घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि छात्रा के साथ अन्य परीक्षार्थियों ने जमकर मारपीट और धक्कामुक्की की। उक्त छात्रा किसी तरह अपनी जान बचाकर भागी और प्रिंसीपल चेम्बर में खुद को बंद कर लिया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। कुछ ही देर में वहां एसडीपीओ अमित कुमार के साथ-साथ एसडीएम विकास कुमार भी वहां पहुंचे। पुलिस ने हंगामा करने वाले छात्रों को वहां से तत्काल हटाया। फिलहाल पुलिस उस छात्रा से पूछताछ कर रही है। 

इसी छात्रा के साथ हुई मारपीट - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
मजिस्ट्रेट करेंगे मामले की जांच 
घटना के संबंध में दरभंगा के सदर एसडीओ विकास कुमार ने बताया कि कुछ छात्रों द्वारा आरोप लगाया है कि जिला स्कूल परीक्षा केंद्र पर शिक्षकों द्वारा कुछ छात्रों को चोरी कराया जा रहा था। इसकी जांच के लिये एक मजिस्ट्रेट बहाल कर दिया गया है। वह सीसीटीवी फुटेज सहित सभी बिंदुओं पर जांच करके रिपोर्ट सौंपेंगे। इसके बाद जो भी तथ्य सामने आएगा, उस हिसाब से कानूनी कार्यवाई की जाएगी।





 

बेगूसराय में गिरफ्तार दो मुन्ना भाई - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
बेगूसराय में दो मुन्ना भाई गिरफ्तार 
बेगूसराय के श्रीकृष्ण महिला महाविद्यालय में आयोजित बीपीएससी ट्री 3 की परीक्षा में दूसरे के बदले परीक्षा दे रहे दो मुन्ना भाइयों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार 
 मुन्ना भाई की गिरफ्तारी बायोमैरिक जॉच के दौरान की गईं है। उनकी पहचान अररिया जिला के रहने वाले अमित कुमार और खगड़िया जिले के रहने वाले राजा कुमार उर्फ आर्यन के रूप में की गई है। यह दोनों मुन्ना भाई दूसरे के बदले परीक्षा देने बेगूसराय के महिला कॉलेज पहुंचे थे। दोनों  प्रधान कुमार और शिवम कुमार नामक परीक्षाथी के बदले परीक्षा दे रहें थे। दोनों ने परीक्षा देने के लिए 30-30 हज़ार में बात पक्की की थी।

असली नकली दोनों गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
सीवान में पकड़ा गया मुंन्ना भाई और असली परीक्षार्थी 
सीवान में दूसरे के बदले परीक्षा दे रहे हैं मुन्ना भाई सहित असली परीक्षार्थी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई वीएमएच उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज में की गई है, जहां गोपालगंज का परीक्षा सेंटर बना था। गिरफ्तार मुन्ना भाई की पहचान यूपी के प्रयागराज के करछना गांव निवासी अजय कुमार के रूप में हुई है। वह  गोपालगंज फुलवरिया थाना क्षेत्र के दुबे बतरहा गांव निवासी बबन ठाकुर का पुत्र संदीप कुमार के बदले में परीक्षा में बैठा था।

ऐसे हुआ गिरफ्तार 
इस संबंध में पुलिस का कहना है कि गोपालगंज फुलवरिया थाना क्षेत्र के दुबे बतरहा गांव निवासी बबन ठाकुर का पुत्र संदीप कुमार परीक्षा केंद्र पर एग्जाम देने आया लेकिन अपनी जगह एक दूसरे युवक को परीक्षा देने के लिए भेज दिया, और वह बाहर ही टहलता रहा। परीक्षा दे रहे युवक पर परीक्षा हॉल में मौजूद वीक्षक को जब शक हुआ, तो उन्होंने परीक्षार्थी का प्रवेश पत्र लेकर उसके चेहरे से मिलान लरने लगे। दुर्भाग्य से एडमिट कार्ड से चेहरा नहीं मिला। फिर वीक्षक ने बायोमेट्रिक थंब इंप्रेशन लिया, लेकिन वह भी मिसमैच हो गया। इसके बाद पुलिस ने उसे तुरंत पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। गिरफ्तार मुन्ना भाई से  पूछताछ करने के दौरान  उसने असली परीक्षार्थी को भी बुलाया और फिर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। 

 
विज्ञापन

रोहतास जिला का मुन्ना भाई - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
मुजफ्फरपुर में एक मुन्ना भाई गिरफ्तार 
मुजफ्फरपुर में बीपीएससी की TRE 3 शिक्षक भर्ती परीक्षा में केंद्र से एक मुन्ना भाई गिरफ्तार किया गया है।पकड़े गए फर्जी अभ्यर्थी की पहचान रोहतास जिला निवासी राजीव कुमार के रूप में किया गया है। वह बायो मैट्रिक जॉच के दौरान में पकड़ा गया है। पुलिस आरोपित को हिरासत में लेकर आगे की करवाई में जुटी हुई है।



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें