इसी छात्रा के साथ हुई मारपीट
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
मजिस्ट्रेट करेंगे मामले की जांच
घटना के संबंध में दरभंगा के सदर एसडीओ विकास कुमार ने बताया कि कुछ छात्रों द्वारा आरोप लगाया है कि जिला स्कूल परीक्षा केंद्र पर शिक्षकों द्वारा कुछ छात्रों को चोरी कराया जा रहा था। इसकी जांच के लिये एक मजिस्ट्रेट बहाल कर दिया गया है। वह सीसीटीवी फुटेज सहित सभी बिंदुओं पर जांच करके रिपोर्ट सौंपेंगे। इसके बाद जो भी तथ्य सामने आएगा, उस हिसाब से कानूनी कार्यवाई की जाएगी।
बेगूसराय में गिरफ्तार दो मुन्ना भाई
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
बेगूसराय में दो मुन्ना भाई गिरफ्तार
बेगूसराय के श्रीकृष्ण महिला महाविद्यालय में आयोजित बीपीएससी ट्री 3 की परीक्षा में दूसरे के बदले परीक्षा दे रहे दो मुन्ना भाइयों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार
मुन्ना भाई की गिरफ्तारी बायोमैरिक जॉच के दौरान की गईं है। उनकी पहचान अररिया जिला के रहने वाले अमित कुमार और खगड़िया जिले के रहने वाले राजा कुमार उर्फ आर्यन के रूप में की गई है। यह दोनों मुन्ना भाई दूसरे के बदले परीक्षा देने बेगूसराय के महिला कॉलेज पहुंचे थे। दोनों प्रधान कुमार और शिवम कुमार नामक परीक्षाथी के बदले परीक्षा दे रहें थे। दोनों ने परीक्षा देने के लिए 30-30 हज़ार में बात पक्की की थी।
असली नकली दोनों गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
रोहतास जिला का मुन्ना भाई
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
मुजफ्फरपुर में एक मुन्ना भाई गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर में बीपीएससी की TRE 3 शिक्षक भर्ती परीक्षा में केंद्र से एक मुन्ना भाई गिरफ्तार किया गया है।पकड़े गए फर्जी अभ्यर्थी की पहचान रोहतास जिला निवासी राजीव कुमार के रूप में किया गया है। वह बायो मैट्रिक जॉच के दौरान में पकड़ा गया है। पुलिस आरोपित को हिरासत में लेकर आगे की करवाई में जुटी हुई है।