फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BPSC Teacher : शिक्षक अभ्यर्थियों के सवाल, बीपीएससी अध्यक्ष का जवाब; जानें चयनित सूची से जुड़ी हर बात

Fri, 20 Oct 2023 04:06 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

BPSC PRT :  परिणाम आने के बाद कई अभ्यर्थियों ने इस रिजल्ट पर सवाल उठाये हैं। उनका कहना है कि बीपीएससी ने एक ही विद्यार्थो का दोनों जगह रिजल्ट देकर अन्य अभ्यर्थियों के साथ गलत किया है। इस पर अब बीपीएससी ने  जवाब दिया है।
विज्ञापन
बीपीएससी अध्यक्ष अतुल प्रसाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की अध्यापक भर्ती परीक्षा का परिणाम आने के बाद अभ्यर्थियों में असंतोष सामने आ रहा है। प्राथमिक शिक्षकों की नियुक्ति को लेकर सबसे ज्यादा सवाल सामने आ रहा है।ऐसे अभ्यर्थियों ने बीपीएससी से कई सवाल किए हैं और सकारात्मक जवाब नहीं मिलने पर आंदोलन की धमकी दी है। ऐसे में बीपीएससी अध्यक्ष अतुल प्रसाद ने खुद अभ्यर्थियों के कई सवालों के जवाब दिए हैं।   

विज्ञापन




सवाल : अभ्यर्थियों को एक से अधिक परिणाम देकर रिक्तियां क्यों बर्बाद की जा रही हैं?
अध्यक्ष का जवाब : अभ्यर्थियों को एक से अधिक परिणाम दिया गया है, ताकि डॉक्युमेंट वेरीफिकेशन के समय किसी एक में असफल होने पर दूसरी नियुक्ति से भी वंचित न हो जाए। ऐसी रिक्ति को इसी चयन प्रक्रिया में प्रतीक्षा सूची से भरा जाएगा या अगली प्रक्रिया में यह राज्य सरकार के निर्णय पर निर्भर करेगा। 

सवाल : मेरे नंबर क्वालिफाइंग कटऑफ से अधिक हैं। फिर भी मैं सफल क्यों नहीं हुआ हूं?
अध्यक्ष का जवाब : दस्तावेज़ सत्यापन में 10,000 से अधिक अभ्यर्थियों को अयोग्य घोषित किया गया है। संभव है, आप उनमें हों।

सवाल : कई सफल अभ्यर्थियों से भी मेरे नंबर ज्यादा हैं। फिर भी मैं सफल क्यों नहीं हुआ हूं?
अध्यक्ष का जवाब :  करीब 4800 लोग भाषा के पेपर में असफल हुए हैं। 

सवाल : कुछ B.Ed अभ्यर्थियों को PRT में सफल क्यों घोषित किया गया है?
अध्यक्ष का जवाब :  लगभग 10000 बीएड अभ्यर्थी डिप्लोमा धारक भी हैं। वहीं होंगे।

सवाल : CTET के असफल उम्मीदवार को PRT में क्यों सफल घोषित किया गया?
अध्यक्ष का जवाब : सभी परीक्षाफल सशर्त हैं। CTET में शामिल होने वाले उम्मीदवार अगर असफल हो गए हैं तो उन्हें अब वेरीफिकेशन के दौरान बाहर कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सवाल : मुझे मेरी पसंद का जिला क्यों नहीं मिला?
अध्यक्ष का जवाब : सभी को उनकी इच्छा का जिला देना न ही संभव और न ही आवश्यक।

सवाल : मुझे आरक्षण का लाभ क्यों नहीं मिला?
अध्यक्ष का जवाब : यदि आवेदन में दावा नहीं किया गया है या अपेक्षित प्रमाण पत्र जमा नहीं किया गया है तो आरक्षण का लाभ नहीं देय होगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें