फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BPSC Result: बीपीएससी 70वीं प्राथमिक परीक्षा का रिजल्ट जारी; इसी को रोकने के लिए बिहार में चल रहा आंदोलन

Thu, 23 Jan 2025 07:08 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : बिहार में जिस परीक्षा को लेकर इतना बवाल हुआ कि पटना की सड़कों पर पुलिस को लाठियां भांजनी पड़ी थी, उस परीक्षा का परिणाम बीपीएससी ने घोषित कर दिया है। परीक्षा का परिणाम देखने के लिए आपको बीपीएससी के वेबसाइट पर देखना होगा।
विज्ञापन
बीपीएससी - फोटो : Fb (@Bpsc बिहार लोक सेवा आयोग)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिस परीक्षा को लेकर पूरे बिहार में आन्दोलन किया गया और राजनीतिक दलों ने बढ़कर हिस्सा लिया, बीपीएससी ने उस एकीकृत 70वीं संयुक्त (प्रा.) प्रतियोगिता परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। अभ्यर्थीगण परीक्षा का परीक्षाफल देखने के लिए यहां क्लिक कीजिये

विज्ञापन


बीपीएससी ने 13 दिसंबर 2024 को 70वीं एकीकृत प्राथमिक परीक्षा राज्य के 911 केन्द्रों पर आयोजित की। फिर 04 जनवरी 2025 को पटना में 22 केन्द्रों पर एकीकृत 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता (प्रा.) परीक्षा का आयोजन किया गया था। अब पूरे बीपीएससी ने पूरे परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। इस परीक्षा में कुल 3,28,990 अभ्यर्थी  शामिल हुए थे, जिनमें सामान्य श्रेणी के कुल 9017, अनुसूचित जाति श्रेणी के कुल 3295, अनुसूचित जनजाति श्रेणी के कुल 211, पिछड़ा वर्ग श्रेणी के कुल 2793 और अत्यन्त पिछड़ा वर्ग श्रेणी के कुल 3515 अभ्यर्थी सफल हुए। साथ ही पिछड़ा वर्ग महिला श्रेणी की  कुल 601, दिव्यांग श्रेणी के कुल 561, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग श्रेणी की कुल 2149 एवम स्वतंत्रता सेनानी कोटा श्रेणी की कुल 280 महिला अभ्यर्थी सफल हुईं। इस प्रकार कुल 21581 अभ्यर्थी सफल घोषित किये गये हैं। 

आयोग की प्रक्रिया के अनुसार इस परीक्षा की औपबंधिक उत्तर-कुंजी विशेषज्ञों के समिति द्वारा तैयार करने के बाद 08 जनवरी 2025 को आयोग के वेबसाईट पर प्रदर्शित करते हुए 16 जनवरी 2025 तक छात्रों से दावा आपत्ति की मांग की गयी थी। अभ्यर्थियों से प्राप्त दावा/आपत्ति के साथ संलग्न दस्तावेजों, साक्ष्यों के आलोक में विषय विशेषज्ञों की समिति के द्वारा समीक्षा की गई और फिर समीक्षा के बाद अन्तिम उत्तर-कुंजी 17 जनवरी 2025 को प्रकाशित की गई। साथ ही बीपीएससी ने अभ्यर्थियों की ओएमआर सीट को 19 जनवरी 2025 को आयोग के वेबसाईट पर अपलोड करते हुए अभ्यर्थियों से 21 जनवरी 2025 तक आपत्ति माँगी गयीं। आयोग का कहना है कि अभ्यर्थियों से प्राप्त आपत्तियों का निवारण करते हुए परीक्षाफल प्रकाशित की गई है। आयोग का दावा है कि पूर्व की भाँति इस प्रारम्भिक परीक्षा का परिणाम भी 45 दिनों के अंदर सभी प्रक्रियाओं को पूरा करते हुए परिणाम घोषित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें