फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: पुल बनाने में चीनी कंपनी थी भागीदार, सरकार ने रद्द किया टेंडर

Mon, 29 Jun 2020 03:00 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लद्दाख की गलवां घाटी में 15-16 जून की दरमियानी रात भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हुई हिंसक झड़प में सेना के 20 जवान शहीद हो गई। शहीद जवानों में एक कर्नल रैंक के अधिकारी भी शामिल थे। वहीं, इस घटना के बाद से देश में चीन को लेकर लोगों के बीच आक्रोश बढ़ता जा रहा है। लोग चीन का बहिष्कार करने के बात कर रहे हैं। 

विज्ञापन


वही, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने पटना में गांधी सेतु के समानांतर बनने वाले पुल का टेंडर रद्द कर दिया गया है। दरअसल, इसका टेंडर एक चीनी कंपनी को दिया गया था। मंत्रालय के मुताबिक, इस टेंडर में भारतीय कंपनी भी शामिल थी, जिसे कहा गया कि वे चीनी भागीदार को हटा लें। लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया, जिसके परिणामस्वरूप टेंडर रद्द कर दिया गया। बताया गया है कि इस पुल को बनाने की लागत 2,927 करोड़ रुपए है।


यह भी पढ़ें: चीनी कंपनियों को झटका, महाराष्ट्र सरकार ने 5000 करोड़ रुपये के समझौतों पर लगाई रोक
विज्ञापन


'चाइना हार्बर इंजीनियरिंग' कंपनी और 'शानशी रोड ब्रिज ग्रुप' (ज्वाइंट वेंचर) को इस प्रोजेक्ट का जिम्मा सौंपा गया था। इस प्रोजेक्ट को पिछले साल दिसंबर महीने में केंद्र सरकार के आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति ने मंजूरी दी थी। इसकी अगुवाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की थी। 
विज्ञापन


कोलकाता में होटलों में चीनी लोगों को ठहरने की अनुमति नहीं 
वहीं, अब चीनी लोगों का बहिष्कार भी शुरू हो गया है। दिल्ली के बाद अब पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में भी चीनी नागरिकों को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। होटल के प्रतिनिधि मंडल ने कहा कि हमारे वीर सैनिकों पर हमला करने वालों को हम अपने होटल में ठहरने का इजाजत कैसे दे सकते हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें