फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार : औरंगाबाद में नक्सलियों को सामान पहुंचाने वाली महिला समेत तीन लोग गिरफ्तार 

Mon, 29 Jun 2020 08:51 AM IST
विचित्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, गया
विज्ञापन
नक्सलियों को सामान पहुंचाने के आरोप में गिरफ्तार लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिहार के औरंगाबाद जिले के मदनपुर थाना क्षेत्र में रविवार की देर शाम जिला पुलिस व सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने हथियार, गोली, नक्सली पोस्टर व खाने-पीने के समान के साथ महिला समेत तीन को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


औरंगाबाद के एसडीपीओ अनूप कुमार ने बताया कि मदनपुर थाना प्रभारी पंकज कुमार सैनी को सूचना मिली थी कि कुछ लोग नक्सलियों को सामान पहुंचाने वाले हैं। इसके बाद सीआरपीएफ, एसटीएफ व स्थानीय पुलिस के साथ मुंशी बिगहा गांव में छापेमारी की गई।

यहां सूरज भुइयां, अरविन्द भुईयां व फुलवसिया देवी के घर से एक देसी कार्बाइन, दो जिंदा गोली, दो नक्सली पोस्टर और खाद्य खाद्य सामग्री बरामद की गई। उन्होंने बताया कि ये लोग बर्षों से नक्सलियों की जरूरत का सामान पहुंचा रहे थे।
विज्ञापन


सूरज 10 साल व फुलवसिया चार साल से नक्सलियों के लिए सामान पहुंचाने का काम कर रही थी। एसडीपीओ ने बताया कि इनलोगों ने नक्सलियों के लिए आर्म्स, गोला बारूद आदि सप्लाई करने की बात भी स्वीकार की है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें