फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: पचपहड़ी के जंगल से बरामद हुआ युवक का शव; शराब मामले में तारीख पर खगड़िया से जमुई कोर्ट पहुंचा था

Sat, 09 Dec 2023 01:33 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई

सार

Jamui Hindi News: जमुई में पचपहड़ी जंगल से एक युवक का शव बरामद हुआ है। बताया जा रहा है कि वह जमुई कोर्ट में शराब मामले में तारीख पर आया था। वहीं, मृतक के भाई ने अपने भाई के दोस्त पर हत्या का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
मृतक राहुल कुमार - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के जमुई में शराब मामले में तारीख पर जमुई कोर्ट आए एक युवक का शव पुलिस ने गरही थाना क्षेत्र के पचपहड़ी जंगल से बरामद किया है। जंगल में शव मिलने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। वहीं, पुलिस बरामद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज कर मामले की छानबीन में जुट गई है। मृतक की पहचान सुल्तानगंज के बालू घाट रोड निवासी विनोद साह के बेटे राहुल कुमार के रूप में हुई है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, राहुल कुमार अपने मौसा के घर खगड़िया जिले में रहता था। उसके खिलाफ जमुई के जुवेनाइल कोर्ट में शराब अधिनियम के तहत एक मामला लंबित है। इस मामले में वह खगड़िया से अक्सर तारीख पर जमुई कोर्ट आता था। वहीं, छह दिसंबर को भी वह तारीख पर जमुई कोर्ट आने के लिए निकला था। लेकिन जमुई स्टेशन पहुंचने के बाद वह अचानक गायब हो गया। फिर शनिवार की सुबह पुलिस ने स्थानीय लोगों की सूचना पर उसका शव गरही थाना क्षेत्र के पचपहड़ी जंगल से बरामद किया। हालांकि पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज कर मामले की छानबीन में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, घटना को लेकर मृतक के भाई अभिनंदन कुमार ने बताया कि जमुई निवासी अमरजीत कुमार नामक एक युवक उसके भाई का दोस्त है। वह चोर और आपराधिक प्रवृत्ति का युवक है। अमरजीत एक बार मोटरसाइकिल चोरी करने के मामले में सुल्तानगंज में पकड़ा गया था। तब स्थानीय लोगों ने उसकी जमकर पिटाई भी की थी। आशंका है कि उस मारपीट का बदला लेने के लिए राहुल की हत्या कर शव को पचपहड़ी के जंगल में फेंक दिया गया है। मृतक के भाई अभिनंदन ने पुलिस से मांग करते हुए कहा कि छह तारीख की जमुई रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज निकाली जाए। आशंका है कि उसी (अमरजीत) ने रेलवे स्टेशन से राहुल का अपहरण कर लिया और उसकी हत्या कर उसका शव जंगल में फेंक दिया। बहरहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें