फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: बीजेपी सांसद बोले- सेना है तैयार...पाकिस्तान भी हमारा होगा, जातिगत जनगणना पर नीतीश सरकार को घेरा

Sat, 04 Jun 2022 10:56 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

बीजेपी के राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा ने कहा कि कश्मीर में आतंकियों द्वारा की जा रही हत्याओं को पाकिस्तान की कायराना हरकत करार दिया। उन्होंने कहा कि भारत पाकिस्तान की इन कायराना हरकतों से डरने वाला नहीं है। 
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीजेपी के राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा ने शनिवार को पाकिस्तान को लेकर बड़ा बयान दिया है। कश्मीर में हो रही कश्मीरी पंडितों की हत्या के मामले में प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय सेना तैयार है। जिस दिन शुभ मूहूर्त होगा उस दिन न सिर्फ पूरा कश्मीर बल्कि पाकिस्तान भी हमारा होगा। इस दौरान उन्होंने जातीय जनगणना कराए जाने को लेकर सीएम नीतीश कुमार पर भी हमला बोला।

विज्ञापन


घाटी के बदल रहे हैं हालात
राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा ने ये दावा लखीसराय में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान किया। वे शनिवार को यहां मोदी सरकार के आठ सालों के कार्यकाल को लेकर पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। इस दौरान कश्मीर से लोगों के पलायन और घाटी में कश्मीरी पंडितों की हत्या को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने कश्मीर की स्थिति में परिवर्तन कर दिया है। अब वहां हालात बदल रहे हैं। कोई भी वहां से पलायन नहीं कर रहा। 

भारत पाकिस्तान की इन कायराना हरकतों से डरने वाला नहीं
उन्होंने आगे कहा कि कश्मीर में आतंकियों द्वारा की जा रही हत्याओं को पाकिस्तान की कायराना हरकत करार दिया। उन्होंने कहा कि भारत पाकिस्तान की इन कायराना हरकतों से डरने वाला नहीं है। वहां आतंकवाद अपने आखिरी दिन गिन रहा है। हमारी सेना तैयार हो चुकी है। जिस दिन शुभ मुहूर्त आएगा उस दिन पाकिस्तान भी हमारा होगा। 
विज्ञापन


राहुल पर भी साधा निशाना
इस दौरान राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा ने नीतीश कुमार और राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी आतंकियों का गुणगान करने में लगे हैं। उन्होंने कहा कि बिहार की राजनीति में जातिवाद को बढ़ावा देने वाला काम नहीं किया जाना चाहिए। इस दौरान उन्होंने मोदी सरकार के आठ सालों के कामकाज को गिनाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें