फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Politics: नड्डा के दौरे से पहले भाजपा के लिए बुरी खबर; प्रदेश उपाध्यक्ष ने साफ शब्दों में दे दी धमकी

Wed, 04 Oct 2023 03:52 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान

सार

Bihar Politics : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के बिहार दौरे से एक दिन पहले पार्टी को हिलाने वाली खबर सामने आयी है। पार्टी के एक प्रदेश उपाध्यक्ष ने ठान लिया है कि इस बार टिकट नहीं मिला तो पार्टी के खिलाफ चुनाव में खड़े होंगे।
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष ओम प्रकाश यादव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिवंगत बाहुबली नेता मो. शहाबुद्दीन के खिलाफ खड़े होने वाले भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और सीवान के पूर्व सांसद ओम प्रकाश यादव फिर से चर्चा में हैं। उन्होंने अपनी ही पार्टी के खिलाफ ही मोर्चा खोल दिया है। ओम प्रकाश यादव ने एलान किया है कि अगर इस पर मुझे टिकट नहीं देती है तो मैं पार्टी के खिलाफ चुनाव लड़ूंगा, भले ही पार्टी मुझे निकाल दे।  उन्होंने मीडिया के जरिए भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से सवाल किया कि आखिर क्यों बाहरी लोगों को सीवान लाकर थोप दिया जाता है। पार्टी मुझे कारण बताएगी कि मुझे क्यों टिकट नहीं मिलना चाहिए? क्या मेरी पकड़ कमजोर हो गई है? या कोई कारण तो बताएगी? अबकी बार अगर टिकट कटा तो मैं निर्दलीय चुनाव लड़ूंगा। उन्होंने कहा कि 2019 में जदयू के साथ गठबंधन की वजह से मुझे टिकट नही मिला। तब भी मैने ईमानदारी पूर्वक साथ दिया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत किया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के पटना दौरे से ठीक एक दिन पहले इस एलान के मायने हैं।

विज्ञापन


भाजपा की ओर से मंगल पांडे को टिकट मिलने की चर्चा
पूर्व सांसद के इस बयान के बाद भाजपा खेमे में बेचैनी बढ़ गई है। हालांकि, अब तक भाजपा की ओर इस मामले में कोई प्रतिक्रिया नहीं है।स्थानीय लोगों के अनुसार, सीवान लोकसभा सीट से भाजपा नेता मंगल पांडे के टिकट मिलने की चर्चा है। वहीं एक महिला नेत्री अनीता सिंह के बारे में भी चर्चा है कि भाजपा उन्हें ही न उम्मीदवार बना दे। भाजपा की आरे से पूर्व सांसद और प्रदेश उपाध्यक्ष ओम प्रकाश यादव के नाम की दूर-दूर तक कोई चर्चा नहीं है। बुधवार को मीडिया ने जैसे ही ओम प्रकाश यादव से यह सवाल किया गया कि आपको क्या टिकट मिल रहा है? अगर टिकट नहीं मिलेगा तो आप क्या करेंगे तो उन्होंने साफ लफ्जों में पार्टी से बगावत का एलान कर दिया।

शहाबुद्दीन के घोर विरोधी बन गए थे ओम प्रकाश यादव
बता दें कि यह वही ओम प्रकाश यादव हैं जिन्होंने दिवंगत बाहुबली नेता मो. शहाबुद्दीन को चुनौती दी थी। एक वक्त ऐसा भी आया जब ओम प्रकाश यादव शहाबुद्दीन के घोर विरोधी बन गए और सीवान लोकसभा सीट से 2009 और 2014 दो बार सांसद रहे। 2019 में जदयू से गठबंधन की वजह से यह सीट भाजपा को नहीं जाकर जदयू के खाते में चली गई। जदयू से कविता सिंह को टिकट दिया। इसमें उनकी जीत हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें