फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'इंडियन मुजाहिदीन पर चुप क्यों हैं नीतीश'

Wed, 30 Oct 2013 01:07 AM IST
अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
विज्ञापन
गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को फासीवादी करार देने वाले नीतीश कुमार पर पलटवार करते हुए भाजपा ने कहा है कि बिहार में आतंकवादी संगठन इंडियन मुजाहिदीन की सक्रियता बढ़ने के बावजूद मुख्यमंत्री की चुप्पी हास्यास्पद है।
विज्ञापन


वरिष्ठ भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा, 'आपने हम पर गैर कांग्रेसी ताकतों को कमजोर करने का आरोप लगाया है लेकिन आपने खुद कांग्रेस नेतृत्व वाली यूपीए सरकार के उन घोटालों और भ्रष्टाचार पर चुप्पी साध रखी है जिस पर दुनिया में देश को शर्मशार होना पड़ा है। उन्होंने कहा कि आपने बढ़ती कीमतों और गिरते रुपये के बारे में कुछ नहीं कहा।'

भाजपा नेता ने कहा, 'आपने भाषण में हाल के दिनों में राज्य में हुए आतंकवादी हमलों का जिक्र तक नहीं किया। आपने राज्य से सीरियल विस्फोटों को अंजाम देने वाले आईएम और उसके सरगना यासिन भटकल की गिरफ्तारी के बावजूद उक्त आतंकवादी संगठन का नाम तक नहीं लिया।'
विज्ञापन


'आईएम की गतिविधियों का केंद्र बन गया है बिहार'
उन्होंने कहा कि बिहार आईएम की गतिविधियों का एक बड़ा केंद्र बन गया है। गिरफ्तारी से पहले राज्य में सालों तक रहने वाले भटकल ने दरभंगा, मधुबनी और अन्य जिलों में आईएम के मॉड्यूल्स की भर्ती की और झारखंड के इसके कुछ सदस्यों ने पटना में सीरियल विस्फोट किए।

आईएम के प्रति नरम रुख अपनाने का आरोप
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बिहार में आईएम को कुचलने के लिए केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों के साथ सहयोग नहीं कर रही। राज्य सरकार पर आईएम के प्रति नरम रुख अपनाने का आरोप लगाते हुए भाजपा नेता ने कहा कि राज्य पुलिस को भटकल को गिरफ्तार नहीं करने का निर्देश दिया गया था।

भाजपा नेता ने कहा कि कर्नाटक और आंध्र प्रदेश सहित कई राज्यों की पुलिस ने भटकल से पूछताछ की, लेकिन बिहार पुलिस को इसकी अनुमति नहीं दी गई। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के लिए फासिस्ट और हिटलर जैसे शब्दों का इस्तेमाल करने वाले नीतीश के लिए ही ये शब्द अच्छे लगते हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें