पटना के गांधी मैदान में मंगलवार को एक के बाद एक,
तीन जिंदा बम मिले। पहला बम सुबह जब छानबीन शुरू हुई तब मिला। दूसरा बम
दोपहर 2 बजे के आसपास मिला और तीसरा बम शाम करीब 5 बजे राष्ट्रीय सुरक्षा
गार्ड के कमांडोज को मिला। तीनों बमों को विशेषज्ञों की निगरानी में
डिफ्यूज कर दिया गया।
रविवार को नरेंद्र मोदी की हुंकार रैली से पहले हुए सिलसिलेवार बम धमाकों में छह लोग मारे गए और 83 लोग घायल हुए। यह सारे धमाके शहर के बीचोँ- बीच स्थित गांधी मैदान और एक बम विस्फोट पटना स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 10 के शौचालय में हुआ था। यह धमाके देसी बम और टाइमर की मदद से कराया गया था।
इस रैली से चार दिन पहले ही आईबी ने राज्य पुलिस को आगाह किया था कि नरेंद्र मौदी की रैली में विस्फोट हो सकते हैं। हालांकि नीतीश कुमार ने धमाके वाले दिन कहा था कि हमें कोई भी अलर्ट नहीं मिला था।