फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: श्राद्ध कर्म में शामिल होने जा रहे बाइक सवार की तेज रफ्तार ट्रक के कुचलने से मौत; जांच में जुटी पुलिस

Fri, 28 Jul 2023 08:28 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई

सार

जमुई में श्राद्ध कर्म में भाग लेने जा रहे बाइक से जा रहे युवक को एक तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद से उसके परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
शोकाकुल परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के जमुई में शुक्रवार को श्राद्ध कर्म में भाग लेने जा रहे बाइक सवार युवक को एक तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने कुचल दिया। इस हादसे में उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना जिले के चकाई थाना क्षेत्र के चकाई गिरिडीह मुख्य मार्ग स्थित बुढ़ियाटांड़ गांव के पास की है। वहीं, घटना के बाद घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। उन्होंने घटना की सूचना चकाई थाना पुलिस को दी।

विज्ञापन


वहीं, सूचना मिलते ही चकाई थाना पुलिस मौके पर पहुंची। फिर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल जमुई भेज दिया। मृतक युवक की पहचान गिरिडीह जिले के मगरोडीह गांव निवासी गौतम राय के रूप में की गई है।

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार की दोपहर बाद गौतम राय बाइक से अपने घर गिरिडीह के मगरोडीह गांव से चकाई थाना क्षेत्र के सिमरिया गादी गांव अपने रिश्तेदार के यहां एक श्राद्ध कर्म में शामिल होने के लिए आ रहा था। इसी दौरान चकाई थाना क्षेत्र के बुढ़ियाटांड़ गांव के पास पहुंचते ही एक तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इससे बाइक पर सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


मृतक के परिजनों ने बताया कि गौतम राय की शादी एक साल पहले चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र के पंजराडीह गांव में हुआ था। उसकी एक बेटी भी है। वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें