फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: नालंदा में युवक का मर्डर, मुर्गी फॉर्म पर कॉल कर बुलाया, 4 गोली मारी; खून से लथपथ लाश बरामद

Mon, 20 Mar 2023 09:37 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा

सार

Nalanda : युवक की हत्या कर दी गई। अपराधियों ने सोमवार अहले सुबह अपने घर पर बुलाया और फिर गोली मारकर हत्या कर दी। अपराधियों ने उसे 4 गोली मारी। सुबह ग्रामीण टहलने के लिए निकले लोगों ने युवक की खून से लथपथ लाश देख दंग रह गए। 
विज्ञापन
घटना के बाद रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नालंदा में युवक की हत्या कर दी गई। अपराधियों ने सोमवार अहले सुबह उसके मुर्गी फॉर्म पर बुलाया और फिर गोली मारकर हत्या कर दी। अपराधियों ने उसे 4 गोली मारी। सुबह ग्रामीण टहलने के लिए निकले लोगों ने युवक की खून से लथपथ लाश देख दंग रह गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। घटना दीपनगर थाना क्षेत्र के मेहनौर गांव की है।

विज्ञापन


कॉल डिटेल खंगालने में जुटी पुलिस
इधर, परिजन हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा करने लगे। इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लोगों ने समझा-बुझाकर शांत करवाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल से दो खोखे बरामद किए। दीपनगर के प्रभारी थानेदार राहुल कुमार ने बताया कि किसी अज्ञात शख्स ने फोन कर मुर्गी फॉर्म पर बुलाया और गोली मारकर हत्या कर दी। जमीन विवाद में हत्या की बात सामने आ रही है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। कॉल डिटेल खंगाले जा रहे हैं। मृत युवक की पहचान  स्वर्गीय नथुन यादव के पुत्र संतोष कुमार (40) के रूप में हुई। 
 





 
विज्ञापन

लोगों से जानकारी लेती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
परिजन बोले- जमीनी विवाद में हत्या
इधर, परिजनों का कहना है कि संतोष मुर्गी फॉर्म और किराना स्टोर चलाता था। आज अहले सुबह करीब साढ़े 3 बजे किसी अज्ञान शख्स ने उसे मोबाइल पर कॉल किया। शख्स ने कहा कि उसके मुर्गी फॉर्म में लाइट कटी हुई है। इसके बाद वह बाइक से मुर्गी फॉर्म पहुंचा। इसी दौरान पहले से घाट लगाए अपराधियों ने उसे गोलियों से भून डाला। मृत संतोष के भाई मिथलेश यादव ने बताया कि जमीनी विवाद में हत्या की घटना को अंजाम दिया गया है। पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले और आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें