फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: पेड़ से लटकी मिली युवक की लाश, परिजन बोले- 10 लाख मांग रही थी गर्लफ्रेंड, नहीं देने पर मार डाला

Fri, 03 Nov 2023 06:13 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

ससुर ने बताया कि एक नवंबर को मेरे दामाद ने मुझे फोन कर कहा था कि एक महिला उससे केस उठाने को लेकर 10 लाख रुपये की मांग कर रही है और वह धमकी भी दे रही है कि रुपये नहीं देने पर उसकी हत्या कर दी जाएगी। 
विज्ञापन
घटना के बाद थाने में लगी लोगों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दरभंगा के केवटी थाना क्षेत्र के ननौरा गांव में एक शादीशुदा युवक की हत्या कर दी गई। परिजनों मृत युवक की गर्लफ्रेंड पर हत्या का आरोप लगाते हुए कहा कि मामले को आत्महत्या का स्वरूप देने के लिए लाश पेड़ से लटका दिया गया। युवक शुक्रवार से लापता था। परिजन युवक की तलाश कर रहे थे लेकिन उसकी कोई जानकारी नहीं मिल पाई। आज गांव के ही कुछ लोगों ने आम के बगान में युवक की लाश को पेड़ से झूलते हुए देखा तो इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों उसकी पहचान गांव के उपेंद्र राम के पुत्र रंजीत राम के रूप में की। वह पेशे से कंपाउंडर था।

विज्ञापन


परिजनों का कहना है कि रंजीत ग्रामीणों द्वारा सूचना मिलने पर पहुंची केवटी थाना की पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बताया जाता है कि शादी से पहले मृतक गांव की लड़की साथ प्रेम करता था। इसको लेकर वह जेल भी जा चुका है। फिलहाल वह जमानत पर बाहर था। और अपनी शादीशुदा नई जिंदगी बिता रहा था। 

हाल में ही जमानत पर बाहर आया था युवक
मृत रंजीत राम के ससुर अश्वनी राम ने बताया कि एक नवंबर को मेरे दामाद ने मुझे फोन किया था। उन्होंने कहा था कि एक महिला उससे केस उठाने को लेकर 10 लाख रुपये की मांग कर रही है और वह धमकी भी दे रही है कि रुपये नहीं देने पर उसकी हत्या कर दी जायेगो। आज उसकी हत्या कर शव को पेड़ से लटका दिया गया। आरोपी महिला के संबंध में पूछने पर उन्होंने बताया कि आरोपी महिला युवक की प्रेमिका थी। इसके साथ विवाद भी हुआ इस मामले में मृतक पहले ही जेल जा चुका है। अभी फिलहाल कोर्ट से जमानत पर बाहर आया था। युवक अपनी शादी करके खुशहाल जिंदगी जी रहा था। महिला कुछ दिनों से रंजीत को मानसिक तौर पर काफी परेशान कर रही थी।
विज्ञापन


एसएसपी बोले- पोस्टमार्टम के बाद स्पष्ट होगा मौत का कारण
केवटी थानेदार रानी कुमारी ने कहा कि शव को पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। एसएसपी अवकाश कुमार ने कहा कि केवटी थाना क्षेत्र में एक युवक की मौत हुई है। पुलिस जांच करने में लगी है कि हत्या है या आत्महत्या है। इसकी सही जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चल पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें