फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: मधेपुरा में युवक की हत्या, बाली गांव जा रहा था, अपराधियों ने सीने में मारी दो गोली; जांच में जुटी पुलिस

Sun, 23 Jun 2024 06:31 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

परमानंदपुर थानाध्यक्ष रंजन कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले छानबीन की जा रही है। घटना में शामिल अपराधियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
घटना के बाद रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मधेपुरा में युवक की हत्या कर दी गई। अपराधियों ने उसके सिर में गोली मार दी। गोली लगते ही वह जमीन पर गिर गया। परिजन अस्पातल लेकर गए लेकिन उसने दम तोड़ दिया। घटना परमानंदपुर थाना क्षेत्र के ध्रुवपट्टी गांव में आम बगीचा के पास की है। मृतक की पहचान सहरसा जिले के सौरबाजार थाना क्षेत्र के समदा वार्ड संख्या-13 निवासी पुरन पासवान के बेटे बाला पासवान (45) के रूप में हुई। घटना की सूचना मिलते ही परमानंदपुर थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने बताया कि युवक अपनी अपाचे बाइक से अकेले ही परमानंदपुर नहर होकर कच्ची सड़क से जा रहा था। ध्रुवपट्टी के मेहता टोला से पूरब आम बगीचा के पास अपाचे बाइक सवार युवक को पीछे से आ रहे बदमाशों ने ओवरटेक कर सिर में दो गोली मारी दी। बाइक से नीचे गिरने के बाद बदमाशों ने फिर उसके छाती में दो गोली मारी। घटनास्थल पर ही युवक की मौत हो गई। गोली मारने के बाद बाइक सवार दोनों बदमाश घैलाढ़ वाली रोड पकड़कर भतरंधा चौक की तरफ भाग निकले। बहियार में काम कर रहे लोग गोली की आवाज सुनकर वहां पहुंचे। तब तक युवक की मौत हो गई थी।

इधर, घटना की सूचना ग्रामीणों के द्वारा परमानंदपुर थाना को दी गई। सूचना मिलते ही परमानंदपुर थानाध्यक्ष रंजन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मृतक की पहचान सहरसा जिले के सौरबाजार थाना के समदा वार्ड संख्या-13 निवासी पुरन पासवान के बेटे बाला पासवान (45) के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि रविवार को बाला पासवान अपने ससुराल श्रीनगर पंचायत के बाली गांव जा रहे थे। परमानंदपुर थानाध्यक्ष रंजन कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले छानबीन की जा रही है। घटना में शामिल अपराधियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें