फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : चोरी करने पहुंचे बदमाश ने की हैवानियत, कीमती सामान हाथ नहीं लगा तो महिला को बनाया हवस का शिकार

Mon, 01 Jul 2024 04:41 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

वैशाली एसपी हरकिशोर राय ने बताया कि सोमवार सुबह हरलोचपुर थाना में दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया गया है। महिला का मेडिकल करवाया गया है। आरोपी की तलाश में छापेमारी चल रही है। 
विज्ञापन
दुष्कर्म। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैशाली में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। चोरी करने पहुंचे बदमाशों ने महिला को अपना हवस का शिकार बना लिया। पीड़ित महिला ने न्याय की गुहार लगाई है। घटना हरिलोचनपुर थाना क्षेत्र की है।  अज्ञात चोरों पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर लिया है और मामले की जांच पड़ताल में जुटी गई है। पीड़ित महिला को पुलिस अपने मेडिकल के लिए सदर अस्पताल लेकर गई।

विज्ञापन


हाथ-पैर बांधकर महिला के साथ किया गंदा काम
बताया जा रहा है कि रविवार देर रात चोरी करने घर में घुसा था। उसने लॉकर समेत अन्य चीजों को खंगाला लेकिन उसे कुछ नहीं मिला। कुछ देर बाद जब मेरी नींद खुली तो मैं चोर को देख सहम गई। इसके बाद उसने जेवरात को खोजने की कोशिश की। लेकिन, जब कुछ भी हाथ नहीं लगा तो वह महिला के साथ गाली-गलौज करने लगा। महिला ने विरोध किया था चोर ने उसका हाथ-पैर बांध दिया। इसके बाद उसके साथ दरिंदगी कर फरार हो गया। घटना के बाद महिला ने न्याय की गुहार लगाई है। 

वैशाली एसपी बोले- विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है
वैशाली एसपी हरकिशोर राय ने बताया कि सोमवार सुबह हरलोचपुर थाना में एक मामला प्रतिवेदित हुआ है। महिला द्वारा पुलिस से शिकायत किया गया है कि एक व्यक्ति द्वारा उसके घर में घुसकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। मौके पर महुआ एसडीपीओ को भी भेजा गया है। एफएसएल की टीम को भी मौके पर भेजा गया है। महिला द्वारा आरोप लगाया गया है कि चोरी करने की नीयत से घर में घुसे चोर ने उसका बलात्कार किया है। महिला का मेडिकल जांच भी कराया जा रहा है। विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें