फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: महिला ने फोन कर बताई ऐसी बात, जिसे सुन पुलिस हुई हैरान, जानें पूरा मामला

Fri, 05 May 2023 01:59 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद

सार

Bihar Crime: बिहार के जहानाबाद जिले में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। मामला जहानाबाद में नगर थाना क्षेत्र के भागीरथ बिगहा मोहल्ले का है। महिला इंदु देवी ने डायल 112 को फोन किया था, फोन करने के तुरंत बाद घर पर पुलिस पहुंच गई।
विज्ञापन
पुलिस को फोन करने वाली महिला - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पति-पत्नी के बीच लड़ाई और मारपीट की कई खबरों को आपने सुना होगा। कई बार तो पति से तंग आकर महिलाएं गलत फैसला भी ले लेती हैं। लेकिन बिहार के जहानाबाद का एक मामला जानकर आप भी कहेंगे कि बीवी हो तो ऐसी। पूरा मामला जहानाबाद में नगर थाना क्षेत्र के भागीरथ बिगहा मोहल्ले का है। गुरुवार यानी चार मई को पत्नी ने पुलिस को फोन कर अपने पति को हथियार के साथ गिरफ्तार करा दिया।

विज्ञापन


डायल 112 नंबर पर एक महिला इंदु देवी ने फोन किया कि उसके पति ने घर में हथियार रखा है। यह सुनकर पुलिस मौके पर पहुंच गई, घर से पुलिस को देसी कार्रबाइन और एक कारतूस मिला। पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने उसके पति राकेश शर्मा को गिरफ्तार कर लिया और थाने ले जाकर पूछताछ की।

पति ने कहा- फंसाना चाहती है पत्नी...
इस संबंध में आरोपी राकेश शर्मा की पत्नी ने बताया, पति से 12 साल से विवाद चल रहा है। एक सप्ताह पहले ही दोनों के विवाद का सुलह कराया गया था। इसके बावजूद उसका पति उसके साथ मारपीट करता है। भद्दी-भद्दी गालियां देता है। इंदु देवी ने अपने पति पर आरोप लगाते हुए कहा कि पति उसे मारने के लिए घर में हथियार लेकर आ गया था। मारपीट और पति के ताने से अजीज होकर उसने गुरुवार को डायल 112 को फोन कर पुलिस बुलाई और उसे हथियार के साथ गिरफ्तार करा दिया। वहीं, पति राकेश शर्मा का कहना है कि उसका पत्नी से विवाद चल रहा है, इस कारण से वह उसे फंसाना चाहती है।
विज्ञापन


एसडीपीओ राजीव कुमार सिंह ने बताया, डायल 112 नंबर पर एक महिला का फोन आया था कि उसका पति हथियार लेकर आया है और उसे परेशान कर रहा है। पुलिस मौके पर पहुंची तो महिला ने हथियार पुलिस को सुपुर्द कर दिया और बताया कि उसे मारने की प्रयास किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है, जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि पूरा मामला क्या है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें