फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Weather Report : पटना, चंपारण, पूर्णिया समेत इन जिलों में अलर्ट, मौसम विभाग की यह अपील जरूर पढ़िए

Tue, 23 May 2023 11:29 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Today Weather : सुबह से ही पटना समेत कई जिलों में सुबह हल्की बूंदाबूंदी ने मौसम सुहाना कर दिया। कई इलाकों में आसमान में बादल भी दिखे। 3 दिन के दौरान मौसम प्रणाली के सक्रिय होने की प्रबल संभावना है। 
विज्ञापन
सीतामढ़ी में आंधी के कारण सड़क पर ही पेड़ गिर गया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के सभी जिलों में 23 मई यानी मंगलावर से 26 मई तक मेघ गर्जन, वज्रपाट और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इनसे से कुछ जिलों में ओलावृष्टि के भी आसार हैं। मंगलवार सुबह से ही पटना, सीतामढ़ी समेत कई जिलों में सुबह हल्की बूंदाबूंदी ने मौसम सुहाना कर दिया। कई इलाकों में आसमान में बादल भी दिखे। मौसम विभाग ने बेगूसराय, खगड़िया, लखीसराय, मधेपुरा, सहरसा, सुपौल, अररिया, पूर्णिया, मधुबनी, सारण, सीवान, गोपालगंज, वैशाली, दरभंगा, सीतामढ़ी, पटना, समस्तीपुर, पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, मुजफ्फरपुर में तेज हवा, मेघ गर्जन और हल्की बारिश अलर्ट जारी किया है। विभाग ने यह अलर्ट अगले तीन दिनों के लिए जारी किया है। इन तीन दिनों में लोगों को तेज गर्मी से राहत मिलेगी।

विज्ञापन


अगले 3 दिनों तक लोगों को गर्मी से राहत
मौसम विभाग की मानें अगले 3 दिन यानी 23 से 26 मई तक गर्मी से राहत मिलेगी। वैज्ञनिक की मानें तो 3 दिन के दौरान मौसम प्रणाली के सक्रिय होने की प्रबल संभावना है। इस दौरान बिहार के अधिकांश जगहों पर हल्के से मध्यम स्तर की बारिश के साथ वज्रपात होने के आसार है। इस दौरान हवा की गति 40-50 KMH रहने की संभावना है। कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हो सकते हैं। 

आंधी, वज्रपाट और ओलावृष्टि से  किसे हो सकता है नुकसान

  • खड़े फसल और फलदार वृक्षों को नुकसान
  • झुग्गी-झोपड़ी और कच्चे मकानों को नुकसान
  • जान-मान एवं पशु की हानि
  • शहर में लगे होर्डिंग और वृक्ष गिरने की संभावना

पेड़-पौधों ने नीचे भूल से भी न लें शरण

विज्ञापन

मौसम विभाग ने लोगों से अपील कि है कि खराब मौसम के दौरान अपने पशुधन और खुद को बाहर निकलने से बचें। मौसम साफ होने पर अपने काम संपादित करे। आंधी के दौरान संवेदनशील संरचनाओं से दूर रहें और मेघगर्जन के दौरान पेड़-पौधे के नीचे शरण न लें। ओलावृष्टि के समय सुरक्षित स्थान पर जाकर बैठ जाएं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें