फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Weather News: बिहार में इन जिलों में बारिश-वज्रपात का अलर्ट, पटनावासियों को कब मिलेगी गर्मी से राहत?

Wed, 18 Jun 2025 06:21 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar Monsoon News: पटना मौसम केंद्र ने लोगों से सावधान रहने की अपील की है। कहा कि सभी लोग खराब मौसम में पूरी सतर्कता बरतें। वज्रपात से बचाव के लिये आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा समय-समय पर जारी किये गये सुझावों का अनुपालन करें।
विज्ञापन
गयाजी में बारिश ने गर्मी से राहत दिलाई। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में मानसून आने से गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। कोसी, सीमांचल और मगध क्षेत्र के जिलों में बारिश हुई। बुधवार शाम को गया में झमाझम बारिश ने गर्मी से राहत दिलाई। वहीं पूर्णिया, जहानाबाद, समेत कुछ अन्य जिलों में बारिश हुई। आज मौसम विभाग ने बिहार के पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, पटना, औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद, गया, नालंदा, गोपालगंज, रोहतास, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, जमुई, सीतमाढ़ी में तेज हवा के साथ बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है। 

विज्ञापन


लगभग पूरे बिहार में बारिश के आसार हैं
इधर, पटना में सुबह से ही धूप छांव का खेल जारी है। लोग बारिश का इंतजार कर रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने पटना में भी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने लोगों से सावधान रहने की अपील की है। मौसम विभाग ने कहा कि आगामी 48 घंटों के दौरान पूरे बिहार में मानसून के विस्तार के लिए अनुकूल परिस्थितियां बन रही हैं। बुधवार से अगले सोमवार तक लगभग पूरे बिहार में बारिश के आसार हैं।
आकाशीय बिजली गिरने से मिस्त्री की मौत, खंभे पर चढ़कर ठीक कर रहा था बारिश से टूटे तार
विज्ञापन
विज्ञापन


सारण में सबसे ज्यादा गर्मी पड़ी
पिछले 24 घंटे में भोजपुर में सबसे अधिक गर्मी पड़ी। यहां का तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं गोपालगंज में 39.9 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। बाकी पूरे बिहार का तापमान 38 डिग्री से नीचे रहा। वहीं सबसे कम गर्मी वाल्मिकी नगर, गया और दरभंगा में पड़ी। यहां का अधिकतम तापमान न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं खगड़िया में हवा की रफ्तार सबसे अधिक रही। यहां पर 48 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा ने लोगों को परेशान कर दिया। 



 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें