पिछले कुछ दिनों से बारिश नहीं होने के कारण उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हो गए हैं। इसी बीच मौसम विभाग ने राहत की खबर है। पटना, मुजफ्फरपुर, भागलपुर समेत 25 जिलों में बारिश और वज्रपात का यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने पूर्णिया, कटिहार, गोपालगंज, सारण, वैशाली, नालंदा, नवादा, सीवान, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, पटना, रोहतास, जहानाबाद, अरवल, गया, औरंगाबाद, कैमूर, भोजपुर, मधुबनी, भागलपुर, मुंगेर, बेगूसराय, खगड़िया और सहरसा के कुछ भागों में अगले एक से तीन घंटे के बीच मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। यहां हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने के आसार हैं। मौसम विभाग ने इन इलाकों में वज्रपात का भी अलर्ट जारी किया है।
22 से 28 अगस्त तक बारिश के आसार
मौसम विभाग ने 22 से 28 अगस्त तक कई जिलों बारिश के आसार जताएं हैं। 22 अगस्त को उत्तर पश्चिम, उत्तर मध्य और दक्षिण मध्य बिहार के कुछ स्थानों पर बारिश के आसार हैं। वहीं उत्तर पूर्व, दक्षिण पश्चिम बिहार, दक्षिण पूर्व बिहार के अनेक स्थानों पर बारिश के आसर हैं। वहीं 23 अगस्त को बिहार के सभी जिलों में अनेक स्थानों पर बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बारिश होने के कारण तापमान में गिरावट आएगी। पटना के मौसम की बात करें तो आज सुबह से धूप-छांव का खेल जारी है। कई इलाकों में बूंदाबांदी भी हुई है।
मौसम विभाग की यह अपील पढ़िए
इधर, भारी बारिश और वज्रापत को लेकर मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि सभी लोग खराब मौसम में पूरी सतर्कता बरतें। खराब मौसम होने पर वज्रपात से बचाव के लिये आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा समय-समय पर जारी किये गये सुझावों का अनुपालन करें। खराब मौसम में घरों में रहें और सुरक्षित रहें। वहीं मौसम विभाग ने लोगों से अपील कि है कि खराब मौसम के दौरान अपने पशुधन और खुद को बाहर निकलने से बचें। मेघगर्जन के दौरान पेड़-पौधे के नीचे शरण न लें। बारिश के समय सुरक्षित स्थान पर जाकर बैठ जाएं।