फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Weather : भीषण गर्मी में लू से मरे लोगों को बिहार सरकार देगी अनुग्रह राशि; जानें किन लोगों का नाम रखा

Fri, 31 May 2024 09:33 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar :  सरकारी आंकड़ों में लू से कुल 14 मौतें हुई हैं। इन 14 लोगों में 10 चुनावकर्मी और चार अन्य व्यक्ति हैं। मृतकों में भोजपुर जिला में 5, रोहतास जिला में 3, कैमूर में 1 और औरंगाबाद में 1 चुनाव कर्मियों के साथ साथ चार अन्य व्यक्ति शामिल हैं। 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बढ़ते तापमान और लू से कल तक 73 लोगों की मौत हो चुकी है, लेकिन सरकारी आंकड़ों में कुल 14 मौतें हुई हैं। इन 14 लोगों में 10 चुनावकर्मी और चार अन्य व्यक्ति शामिल हैं। मृतकों में भोजपुर जिला में पांच चुनावकर्मी, रोहतास जिला में तीन चुनावकर्मी, कैमूर जिला में एक चुनाव कर्मी और औरंगाबाद जिला में एक चुनाव कर्मी के साथ साथ चार अन्य व्यक्ति शामिल हैं। अन्य चार लोगों में वह लोग हैं जिनकी मौत अस्पताल में हुई है। सरकार का कहना है कि यह सारी मौतें 30 मई  2024 को हुई हैं। इन मृतक के परिजनों को नियमानुसार अनुग्रह अनुदान की राशि दी जाएगी।

विज्ञापन


गुरूवार तक बिहार में लू से कुल 73 लोगों की मौत 
पटना, मुजफ्फरपुर, वैशाली, दरभंगा, बेगूसराय समेत कई जिलों में बुधवार सुबह से गुरुवार शाम तक सड़क, बस स्टैंड, स्टेशन पर चलते-टहलते या मतदान की तैयारी कर रहे लोगों की मौतों की संख्या 73 हो गई। गुरुवार को औरंगाबाद में सर्वाधिक 15 मौतें हुईं। इसके बाद पटना में 11 मौतों की खबर सामने आयी। भोजपुर में पांच मतदानकर्मियों सहित 10 की मौत हुई, जबकि रोहतास में आठ, कैमूर में पांच, गया में चार, मुजफ्फरपुर में दो के अलावा बेगूसराय, जमुई, बरबीघा और सारण में एक-एक व्यक्ति की ऐसे ही चलते-फिरते मौत होने की जानकारी आई। गुरुवार को हुई 59 मौतों और बुधवार को हुई 14 मौतों के साथ बिहार में भीषण गर्मी से मरने वालों की संख्या 73 हो गई है। चूंकि ज्यादातर लोगों का पोस्टमार्टम नहीं कराया जा रहा है, इसलिए प्रशासनिक तौर पर लू से मौत की पुष्टि नहीं की जा रही है।

सरकारी आंकड़ों में यह मौतें ही शामिल 
भोजपुर में मरने वालों में शिवगंज अंबेडकर कॉलोनी निवासी चतुर्थवर्गीय कर्मचारी राजेश राम, गोपालगंज से आरा आये होमगार्ड जवान धनराज सिंह, आरा के नाला मोड़ निवासी अर्धसरकारी कर्मचारी रविंद्र भूषण, नवादा रोड के चतुर्थ कर्मचारी एमडी यासीन और मुजफ्फरपुर के सिंचाई विभाग का कर्मी संजय कुमार सिंह थे। रोहतास जिले में मरने वाले शिक्षक शिवसागर थानाक्षेत्र के किरहिंडी गाँव निवासी स्व.सीता राम प्रसाद के पुत्र ललित प्रसाद थे जो पताढी गाँव में प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक के पद पर कार्यरत थे। अपने चुनाव ड्यूटी के लिए योगदान करके चेनारी से अपने गांव लौट रहे थे। उसी क्रम में लू लगने से उनकी मौत हो गई। दूसरी मौत डिहरी के जवाहर लाल नेहरू कॉलेज में प्रखंड शिक्षक रामध्यान चौधरी की हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें