फोटो : BCCI FB पेज के सौजन्य से
- फोटो : सोशल मीडिया
सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप मुकाबले में शनिवार को बिहार क्रिकेट टीम को सौराष्ट्र के खिलाफ पांच विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में बिहार ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 137 रन बनाए। जवाब में सौराष्ट्र की टीम ने 16.3 ओवर में पांच विकेट खोकर 138 रन बनाते हुए लक्ष्य हासिल कर लिया।
बिहार की ओर से बल्लेबाजी करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने 18 रन, अल्तमिश ने 24 रन, राघवेंद्र ने 14 रन और पृथ्वीराज ने 38 रन बनाए। बिहार की टीम ने 20 ओवर में नौ विकेट पर कुल 137 रन बनाए। सौराष्ट्र की ओर से गेंदबाजी करते हुए चेतन और प्रेरक ने तीन-तीन विकेट लिए, जबकि जयदेव और करन को एक-एक विकेट मिला।
सौराष्ट्र की टीम ने 16.3 ओवर में पांच विकेट पर 138 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। टीम की ओर से बल्लेबाजी करते हुए हरवांश ने 33 रन, जडेजा ने 18 रन तथा हर्विक, रुचित और सिद्धांत ने 21-21 रन बनाए। बिहार की ओर से गेंदबाजी करते हुए सूरज कश्यप ने चार ओवर में 39 रन देकर तीन विकेट लिए, जबकि हिमांशु और मयंक को एक-एक विकेट मिला।