फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: मगध विश्वविद्यालय के कुलपति के दफ्तर और घर पर आयकर का छापा, भ्रष्टाचार मामले में कार्रवाई

Wed, 17 Nov 2021 07:58 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

विशेष निगरानी पुलिस के अपर पुलिस महानिदेशक नैयर हसनैन खान ने बताया कि गत तीन वर्षों में डॉ. प्रसाद द्वारा 30 करोड़ की अवैध निकासी का मामला सामने आया है। 20 करोड़ के घोटाले का प्राथमिकी तो पहले से ही दर्ज है।
विज्ञापन
आईटी रेड
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के मगध विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद के दफ्तर और घर पर बुधवार को स्पेशल विजिलेंस यूनिट ने छापा मारा। कार्रवाई बिहार से लेकर उत्तर प्रदेश के लखनऊ और गोरखपुर के ठिकानों पर भी की गई। छापेमारी में करोड़ों की चल अचल संपत्ति और पांच लाख रुपए नगद बरामद हुआ है। बताया जा रहा है कि विजिलेंस की छापेमारी में डीएसपी और उसके ऊपर के अधिकारी शामिल थे। कार्रवाई 30 करोड़ की फर्जी निकासी को लेकर की गई।

विज्ञापन


विशेष निगरानी पुलिस के अपर पुलिस महानिदेशक नैयर हसनैन खान ने बताया कि गत तीन वर्षों में डॉ. प्रसाद द्वारा 30 करोड़ की अवैध निकासी का मामला सामने आया है। 20 करोड़ के घोटाले का प्राथमिकी तो पहले से ही दर्ज है। सरकारी खजाने की लूट भी हुई है। सारे कागजात जब्त कर लिए गए हैं। जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें