फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: फिर सामने आई पकड़ौवा शादी की वारदात, नवादा का युवक बना शिकार

Wed, 17 Nov 2021 05:17 PM IST
सुभाष कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा

सार

युवक ने बताया कि उसे एक हफ्ते तक बंधक बना कर रखा गया और उसके साथ मारपीट भी की गई है। युवक परीक्षा में शामिल होने का बहाना देकर वहां से भाग कर आया।
विज्ञापन
युवक गुजरात के वापी में एक निजी कंपनी में काम करता है। (सांकेतिक फोटो) - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में एक बार फिर से कुख्यात पकड़ौआ शादी की घटना सामने आई है। इस बार यह घटना नवादा जिले में घटी है। पकड़ौआ विवाह एक कुख्यात प्रथा है, इसमें किसी युवक को बंधक बना कर के उसका  जबरदस्ती विवाह करवा दिया जाता है। यह कुप्रथा मूल रुप से बिहार और पूर्वांचल के क्षेत्रों में देखने को मिलती है।  

विज्ञापन


नवादा के मोहिउद्दीनपुर गांव के निवासी ने नवादा नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उसने आरोप लगाया कि जीरगंज थाना क्षेत्र के सरबहना गांव में शंभु प्रसाद की पुत्री रानी कुमारी से उसकी पकड़ौआ शादी करवा दी गई है। युवक ने बताया कि उसे एक हफ्ते तक बंधक बना कर रखा गया और उसके साथ मारपीट भी की गई है। युवक परीक्षा में शामिल होने का बहाना देकर वहां से भाग कर आया। 

युवक के अनुसार वह गुजरात के वापी में एक निजी कंपनी में काम करता है। दीपावाली के पर्व के समय वह अपने मौसा के घर दिल्ली गया था, वह फल बेचने का काम करते हैं। उनके दुकान के पास ही लड़की का बहनोई भी फल बेचता था, जहां युवक की जान-पहचान उससे हुई। एक दिन लड़की के बहनोई ने युवक को छठ में उसके गांव सरबहना फल पहुंचाने के लिए कहा था। जब युवक फल लेकर उसके गांव पहुंचा तो उसे बंधक बना लिया गया और उसकी जबरदस्ती शादी करवा दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें