फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: बेतिया GMCH अस्पताल में हंगामा, शव ले जाने में हुई देरी तो मृतक के परिजनों की गार्ड ने की पिटाई

Fri, 22 Sep 2023 01:44 PM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया

सार

बिहार के बेतिया GMCH अस्पताल में हंगामा हो गया। शव को ले जाने में देरी होने पर मृतक के परिजनों की गार्ड ने पिटाई कर दी। जिसके बाद अस्पताल में घंटों तक अफरा-तफरी मची रही। पुलिस ने आकर मामले को शांत करवाया।
विज्ञापन
शव ले जाने में हुई देरी तो मृतक के परिजनों की गार्ड ने की पिटाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेतिया गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल में शुक्रवार को अफरा-तफरी मच गई। जब परिजनों से एक महिला की मौत के बाद शव ले जाने में देरी हो गई ।देरी होने पर अस्पताल के सी ब्लॅाक में तैनात गार्डो ने मृतका के परिजनों की पिटाई कर दी। दोनों तरफ से बकझक और तू-तू मै-मै के बाद गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल में तैनात गार्डो ने मृतका के परिजनों को प्लास्टिक की पाइप से बुरी तरह पीटा।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक बैरिया प्रखंड के भितहा गांव निवासी सुशीला देवी (80) का गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज चल रहा था। सुशीला को परिजनों ने गुरुवार सुबह गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया था। इलाज के दौरान उसकी सी ब्लॉक के थर्ड फ्लोर स्थित महिला मेडिसिन वार्ड में शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों ने शव को लेकर घर जाने में देरी की। जिसके बाद ड्यूटी पर तैनात गार्ड ने परिजनों के साथ बातचीत में पिटाई शुरू कर दी। गार्ड की पिटाई से मृतका के परिजन घायल हो गए हैं। गार्ड के पिटाई करने के बाद अस्पताल प्रबंधन और मरीज के परिजन आमने-सामने हो गए। घटना को लेकर गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल में काफी समय तक हंगामा हुआ।

आवेदन मिलने पर होगी कार्रवाई 
जिसके बाद मृतका के घायल परिजन और अस्पताल के गार्डों के बीच जमकर मारपीट शुरू हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंचकर मामले को शांत कराया। जिसके बाद परिजन शव लेकर घर चले गये। वहीं, अस्पताल नाका थाना प्रभारी श्याम किशोर प्रसाद ने बताया कि घटना की सूचना मिलती ही मैं स्वयं घटनास्थल पर पहुंचा और मामले को शांत करवाया। मामले में अभी तक किसी भी तरह का आवेदन नहीं मिला है। अगर आवेदन मिलता है तो प्राथमिक दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


इस संबंध में अस्पताल अधीक्षक सुधा भारती से घटना के संबंध में जानकारी लेने के लिए उनके मोबाइल पर फोन किया तो अधीक्षक ने कहां कि मैं जरूरी काम में बिजी हूं, उपाधीक्षक से बात कर लीजिए। वहीं, जब उपाधीक्षक देवकांत मिश्रा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मैं अस्पताल में नहीं हूं। मुझे घटना के संबंध में कोई जानकारी नहीं हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें