गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद शुक्रवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय लोक जनता दल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा पटना पहुंचे। एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने महागठबंधन सरकार और नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोला। उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि शिक्षक बहाली की जो राज्य सरकार की प्रक्रिया है, इस पर हम लोग बार-बार कह रहे हैं कि यह प्रक्रिया आपकी गलत है। इससे क्वालिटी शिक्षा की अच्छी नहीं संभव हो पाएगी। यह हम लोग बार-बार कह रहे थे।
कुशवाहा ने कहा कि हमलोगों ने पहले ही कहा था कि आयोग बनाकर शिक्षकों की बहाली करें लेकिन उस समय इन बातों पर ध्यान नहीं दिया और अनसुना कर दिया गया। अब जाकर नीतीश कुमार संशोधन कर हमारी बातों को ही मान रहे हैं। बिहार ने लाखों छात्रों का जो भविष्य बर्बाद हुआ है उसको कौन लौटाएगा? कई चीजें ऐसी हैं जिसे काफी समय पहले बदलना चाहिए था लेकिन उसे अब बदला जा रहा है।
PM नरेंद्र मोदी के सामने कोई चैलेंज नहीं
उपेंद्र कुमार ने मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि CM नीतीश कुमार ने जिन जिन विषयों पर पॉलिसी बनाई है उनमें से अधिकांश खामियाजा आज जनता भुगत रही है। इतने दिनों के बाद पीछे की बातों में परिवर्तन करना इस बात की आवश्यकता महसूस हो रही है। गृह मंत्री अमित शाह से दिल्ली में मुलाकात को लेकर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि हमारी मुलाकात गुरुवार को गृह मंत्री से हुई है और मुलाकात हुई है कुछ तो बात हुई होगी। मुलाकात ही बात के लिए होती है। क्या बात हुई के सवाल पर उन्होंने कहा कि जब मुझे आवश्यकता महसूस होगी तब मैं बताऊंगा। NDA में शामिल होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि जब यह बात मुझे बतानी होगी तो बता ही दूंगा। अभी हमलोग तैयार नहीं है कि आपलोगों से कुछ लोगों कुछ शेयर कर पाएं। 2024 के लोकसभा चुनाव के सवाल पर कुशवाहा ने कहा कि आगामी चुनाव में नरेंद्र मोदी के सामने कोई चैलेंज नहीं है।