फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: मुजफ्फरपुर में यूपी के युवक की हत्या; पांच दिन पहले घर से निकला था; अपराधियों ने सीने में दागी गोली

Mon, 16 Sep 2024 10:15 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

परिजनों का कहना है कि दिलीप पांच दिन पहले घर से निकला था। पूछने पर उसने कहा था कि बिहार घूमने जा रहा हूं। सप्ताह भर में लौट आऊंगा। उसकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी।
विज्ञापन
यहीं पर मिला था युवक का शव और देसी पिस्टल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर में उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। पांच दिन पहले वह बिहार घूमने की बातकर बाइक से घर से निकला था। रविवार मध्य रात्रि उसकी लाश मुजफ्फरपुर के रामपुर हरि थाना क्षेत्र सड़क के किनारे से बरामद हुई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस को लाश के पास से एक देसी पिस्टल भी मिला है। यह मुंगेर मॉडल का बताया जा रहा है। इसके अलावा UP नंबर की एक बाइक, मोबाइल, नगद, एटीएम और आधार कार्ड भी मिले हैं। मृत युवक की पहचान यूपी के बलिया जिला स्थित दया छपरा गांव निवासी दिलीप कुमार यादव (25) के रूप में हुई है। 

विज्ञापन


हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है
इधर, पुलिस मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर के पोस्टमार्टम के लिए SKMCH भेज दिया। साथ ही दिलीप के घरवालों को मामले की जानकारी दी। पूरे मामले में थाना प्रभारी रामपुर हरि सुजीत मिश्रा ने बताया है कि एक उत्तर प्रदेश के बलिया जिला निवासी युवक का शव मिला है। हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। अज्ञात अपराधियों पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। कुछ लोगों से पूछताछ चल रही है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

दिलीप पांच दिन पहले घर से निकला था
इधर, घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों का कहना है कि दिलीप पांच दिन पहले घर से निकला था। पूछने पर उसने कहा था कि बिहार घूमने जा रहा हूं। सप्ताह भर में लौट आऊंगा। उसकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। फिर भी किसने और क्याें उसकी हत्या की? यह जांच का विषय है। पुलिस से अपील है कि वह इस मामले को गंभीरता से ले और हत्यारों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें