फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : सुपौल में दो सगे भाइयों को मारी गोली, घर का निर्माण करवा रहे थे दोनों; अस्पताल में भर्ती

Mon, 20 Mar 2023 10:34 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल

सार

Bihar: सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत मयूरवा वार्ड नम्बर तीन में रविवार की देर रात अज्ञात अपराधियों ने जमीनी विवाद को लेकर दो सगे भाइयों को गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया है। 
विज्ञापन
घायल युवक का इलाज चल रहा है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुपौल में अपराधियों ने दो सगे भाइयों को गोली मार दी दोनों का इलाज चल रहा है। घटना सुपौल के त्रिवेणीगंज थाना इलाके के मयूर गांव वार्ड नंबर 3 की है। गोलीबारी के बाद इलाके में हड़कंप मच गया आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई आनन-फानन में परिजनों ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन


इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और छानबीन में जुट गई पुलिस ने लोगों से मामले की जानकारी ली। थानेदार संदीप कुमार सिंह ने बताया की जमीन विवाद में गोलीबारी की बात सामने आ रही है इन दोनों का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल में चल रहा है। दोनों खतरे से बाहर हैं अपराधियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है जल्द ही उनकी गिरफ्तारी हो जाएगी। दोनों की पहचान रामू यादव के पुत्र पिंटू और हिमांशु कुमार के रूप में हुई।

देर रात अपराधियों ने की गोलीबारी
परिजनों ने बताया कि हमलोग पूर्व से ही घर का निर्माण कर रहे थे। रविवार रात करीब डेढ़ बजे दूसरे पक्ष द्वारा अज्ञात अपराधियों को बुलाकर गोलीबारी शुरू कर दिया। इसमें रामु यादव के पुत्र पिंटू यादव और हिमांशु कुमार को लगी। परिजनों का कहना है कि जमीन विवाद में इस वारदात को अंजाम दिया गया है। पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले और आरोपियों की गिरफ्तारी करे। अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ.दीपक कुमार ने बताया कि गोलीबारी में जख्मी दोनो की स्थिति अभी ठीक है और यहीं इलाजरत हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें