आरोपी जेएसआई जितेन्द्र कुमार सुमन
- फोटो : अमर उजाला
इससे पहले यहां थे दोनों पदस्थापित
इस थाना से पहले जितेन्द्र कुमार सुमन महिन्दवारा थानाध्यक्ष व तकनीकी शाखा का कार्यभार संभाल चुके है। वहीं दारोगा रामप्रवेश उरांव नानपुर थानाध्यक्ष, एएलटीएफ प्रभारी, तकनीकी शाखा, सोनबरसा थाने में जेएसआई का पद संभालने के बाद नगर में जेएसआई के पद पर कार्यरत थे।
क्या है मामला
कांटी थाना क्षेत्र के सादतपुर में बस से जब्त 173 कार्टन शराब जब्ती में सीतामढ़ी डीआईयू के सिपाही अनिमेष कुमार पटेल के अलावा दो दारोगा भी शराब धंधा में शामिल था। दोनों दारोगा समेत आठ धंधेबाजों को शराब तस्करी के लिए कांटी थाने में दर्ज की गई थी। इस मामले में पुलिस ने सिपाही अनिमेष, धंधेबाज सकिंदर, रामप्रवेश, प्रशांत और अजय कुमार को गिरफ्तार किया है। जबकि जेएसआई रामप्रवेश उरांव और जेएसआई जितेन्द्र कुमार सुमन फरार हो गए हैं।
शराब वाली बस छुड़ाने के लिए इस दरोगा ने किया था फोन
मुजफ्फरपुर जिला के कांटी थाना के थानाध्यक्ष संजय कुमार का कहना है कि सोमवार की देर रात सीतामढ़ी में कार्यरत दारोगा जीतेंद्र सुमन ने उन्हें कॉल कर कहा कि सदातपुर में दरभंगा मोड़ के पास एक यात्री बस को कुछ गुंडों ने घेर लिया है, कृपया पुलिस भेजकर बस को वहां से निकलवा दीजिए। इस सूचना पर कांटी थाने के दारोगा उमाशंकर सिंह को घटनास्थल पर भेजा गया। वहां पहुंचने पर बस घेरने वालों ने बताया कि बस में शराब है जिसे ये लोग निकालकर ले जाना चाह रहे हैं। उनलोगों के कहने पर जब उमाशंकर सिंह ने जब जांच किया तो बस में 173 कार्टून शराब बरामद हुआ। शराब बरामद होते ही बस में शराब लेकर आए डीआईयू के सिपाही अनिमेश कुमार पटेल समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया।
शराब लदी इसी बस को ले जाने आये थे सीतामढ़ी के पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला