फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : तीन दोस्तों की मौत पर परिजनों ने जमकर किया बवाल, पुलिस पर लगाये गंभीर आरोप; सीएम ने जताया दुःख

Sun, 11 Aug 2024 06:54 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर

सार

Bihar : बिहार में तीन दोस्तों की एक साथ मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस पर लापरवाही करने का आरोप लगाते हुए ज्म्लर बवाल किया। हालंकि इस घटना पर मुख्यमंत्री ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। 
विज्ञापन
तीनों दोस्त अब नहीं रहे - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के आरा में बाढ़ के पानी से भरे गड्ढे में डूबने से तीन युवकों की एक साथ मौत हो गई। मृत तीनों युवक आपस में दोस्त थे। घटना नगर थाना क्षेत्र के मझौआ हवाई अड्डे के पास की है। मृतकों में नगर थाना क्षेत्र के देवनगर मुहल्ला निवासी बासुकीनाथ पांडे का पुत्र अनीकेश कुमार पांडेय (20), समरेंद्र सिंह का पुत्र शुभम कुमार (15) और अरबिंद शुक्ला का पुत्र अतुल कुमार शुक्ला (17) था।
विज्ञापन


एक-एक करके तीनों डूब गये 
घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि तीनों मित्र अपने निर्माणाधीन मकान को देखने के लिए मझौआ हवाई अड्डा के पास गए हुए थे। उक्त मकान के ठीक सटे मिट्टी कटाव से गड्ढा हो गया था और उसमें बाढ़ का पानी भरा हुआ था। वहां घुमने के दौरान इनमें एक युवक का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में डूबने लगा। अपने दोस्त को डूबते देख उसे बचाने के लिए अन्य दोनों युवक पानी में कूद गये और इसी दौरान बारी-बारी से तीनों दोस्त गहरे पानी में डूब गए, जिससे उनकी मौत हो गई।

इस वजह से अस्पताल में जमकर हुआ हंगामा 
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस की डायल 112 की टीम को घटना की जानकारी दी लेकिन पुलिस टीम मौके पर नहीं पहुंची। इस बात से परिजन और स्थानीय लोग भड़क गये और सदर अस्पताल में जमकर हंगामा भी किया। हंगामा की सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और गुस्साए लोगों को किसी तरह शांत कराया। पुलिस फिलहाल तीनों शवों को पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया में जुट गई है।
विज्ञापन




 

गुस्साई भीड़ को समझाते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
एसडीएम ने बताया पुलिस के देर से आने की वजह 
मृतक के पड़ोसी अशोक कुमार मिश्रा ने घटना के संबंध में बताया कि तीनों युवक बाढ़ के पानी में नहाने के लिए गए हुए थे। नहाने के दौरान गहरे पानी में चले जाने के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं घटनास्थल पर पहुंचे आरा सदर के प्रभारी एसडीओ विकास कुमार ने बताया कि तीनों बच्चे निर्माणधीन मकान को देखने के लिए गए थे,तभी मकान के बाउंड्री से सटा एक गड्ढा है और उस गड्ढे में बाढ़ का पानी लबालब भरा हुआ था.जिसमें से एक बच्चे का पैर फिसल गया और वह पानी भरे गड्ढे में गिर गया। उसे बचाने के क्रम में तीनों पानी में डूब गए और उनकी मौत हो गई। उन्होंने कहा कि मृतक के परिजनों को सरकार के द्वारा दी जाने वाली सहायता राशि को परिजनों को देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।  परिजनों के द्वारा पुलिस के डायल 112 की टीम के लेट से आने की वजह से हुए हंगामा को लेकर सदर एसडीपीओ परिचय कुमार ने बताया कि पुलिस की टीम को जो सूचना दी गई थी वह ग़लत लोकेशन की दी गई थी। इस वजह से पुलिस थोड़ा देर से पहुंची। इस बात को लेकर परिजन थोड़ा आक्रोशित हो गए थे, हम लोगों के समझाने के बाद सभी लोग शांत है, पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
मुख्यमंत्री ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की 
मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने भोजपुर जिले के आरा में मझौआ हवाई अड्डे के पास गहरे गड्ढे के पानी में नहाने के दौरान डूबकर तीन युवकों की हुई मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह दुर्घटना काफी दुःखद है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के आश्रितों को चार-चार लाख रूपये की अनुग्रह राशि अविलम्ब उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। साथ ही उन्होंने मृतकों के परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें