फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: मवेशी चुरा कर बाइक से भाग रहे थे चोर; गाड़ी से लगा धक्का तो लोगों ने पकड़ा, बेरहमी से कर दी गई पिटाई

Sun, 19 Nov 2023 08:59 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान

सार

Siwan News : लोगों ने दोनों को पकड़ लिया और बेरहमी से पीटने लगे। दोनों छोड़ देने की गुहार लगाते रहे लेकिन किसी ने एक सुनी और पीटते रहे।
विज्ञापन
लोगों ने चोर को बेरहमी से पीटा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीवान में मवेशी चोरी कर बदमाश भाग रहे थे। अचानक गाड़ी से धक्का लगने से दोनों बदमाश घायल हो गए। इतने में आसपास के लोग वहां आए और दोनों से पूछताछ करने लगे। खुद को पकड़ाता देख चोर भागने की कोशिश लगे। इतने में लोगों ने दोनों को पकड़ लिया। इसके बाद बेरहमी से पीटने लगे। दोनों छोड़ देने की गुहार लगाते रहे लेकिन किसी ने एक सुनी और पीटते रहे। इसके बाद लोगों ने दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया। 

विज्ञापन


बाइक से भाग रहे थे, गाड़ी से लगा धक्का
घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के भादा गांव की है। लोगों का कहना है कि दो चोर बकरी चोरी कर के मोटरसाइकिल से भाग रहे थे। तभी सुता फैक्ट्री के पास उनका एक्सीडेंट हो गया। किसी ट्रक के धक्का लगने से वह साइड में फेंका गए। हालांकि, उन दोनों चोर को हल्की चोट लगी। लोगों ने देखा तो करीब गए। शक के आधार पर उन लोगों से पूछताछ करने लगे। यह बकरा कहां से लाये हो? कितने में खरीदे हो? तभी यह दोनों चोर भागने के प्रयास करने लगे। इसके बाद लोगों ने दोनों चोरों को पकड़ लिया और बेरहमी से पीटने लगे। 

अब वीडियो हो रहा वायरल
अब इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। पकड़े गए चोर की पहचान सीवान जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के मठिया गांव का रहने वाला विकास कुमार और दूसरा चोर हाजीपुर का रहने वाला भरत कुमार बताया जा रहा है। स्थानीय लोगो ने बताया कि पूर्व मुखिया अजीमुल्ला के भाई की बकरी चोरी कर ले कर भाग रहे थे, तभी किसी गाड़ी से टकरा गए। जब पूछताछ की गई तो भागने लगे। इसके बाद इन्हें पकड़ा गया है। स्थानीय लोगो ने बताया कि इन दिनों गांव से मवेशी चोरी की घटना बढ़ गई है। इससे किसान परेशान हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें