खरना के दिन पटाखा उड़ाने के दौरान एक शिक्षक के गर्दन में रॉकेट के फंसने से युवक की मौत हो गई। घटना मुजफ्फरपुर जिला के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिकंदरपुर की है। मृतक शिवहर जिला के श्यामपुरभटहां थाना क्षेत्र अंतर्गत रामबन गांव निवासी देव नारायण कुंवर के पुत्र मुकेश कुमार (38) थे। घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि मुकेश वर्तमान में नगर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर इलाके में परिवार के साथ रहते थे। वह पटाखा छोड़ते हुए रॉकेट छोड़ने के लिए शीशी में रॉकेट रख माचिस जलाए। रॉकेट में आग लगने के बाद रॉकेट सीधे उनके गर्दन में जाकर फंस गया और वहीं फट गया। रॉकेट के फटने से वह बुरी तरह वह झुलस गए। आननफानन में परिजन उन्हें एसकेएमसीएच ले गये, जहां चिकित्सक ने मुकेश को मृत घोषित कर दिया।