फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: तेजस्वी यादव ने कहा- जातिगत जनगणना से समाज के दबे कुचले लोगों का उत्थान होगा

Sun, 08 Aug 2021 03:22 AM IST
Kuldeep Singh अमर उजाला ब्यूरो, पटना

सार

  • तेजस्वी यादव ने कहा कि जातिगत जनगणना करवाने की मांग जात पात की राजनीति नहीं, बल्कि उपेक्षित, गरीब, व वंचित समाज के उत्थान के लिए एक अत्यावश्यक सकारात्मक प्रगतिशील कदम है
विज्ञापन
तेजस्वी यादव - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के सभी जिलों में राजद ने जातिगत जनगणना, आरक्षित कोटे से बैकलॉग के लाखों रिक्त पदों को भरने तथा मंडल आयोग की शेष अनुशंसाओं को लागू कराने की मांगों को लेकर  राज्यव्यापी प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


शनिवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि जातिगत जनगणना करवाने की मांग जात पात की राजनीति नहीं, बल्कि उपेक्षित, गरीब व वंचित समाज के उत्थान के लिए एक अत्यावश्यक सकारात्मक प्रगतिशील कदम है। देश में सामाजिक आर्थिक रूप से सबसे कमजोर ओबीसी, एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस हैं।

अगर सबकी संख्या की सही जानकारी नहीं होगी तो उनके उत्थान के लिए प्रयास कैसे होंगे? कोई समूह यह ना समझे कि जातिगत जनगणना करवाना उनके हितों को दबाने वाला एक कदम होगा।
विज्ञापन


90 साल पहले  हुई थी जातिगत जनगणना
देश में 1931 में जातिगत जनगणना हुई थी। उसके बाद कोई सही आंकड़ा सरकारों ने सामने नहीं आने दिया। जातिगत जनगणना सामाजिक और आर्थिक परिवर्तन का सशक्त माध्यम हैं। जातीय जनगणना से समाज के अंतिम पायदान पर खड़े सामाजिक समूहों को आगे आने का विश्वसनीय अवसर मिलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें