फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: यहां बच्चे ही नहीं शिक्षक भी पहनते हैं यूनिफार्म, सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल ने अपने प्राइवेट फंड से बनवाई ड्रेस 

Mon, 11 Jul 2022 07:48 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

प्रधानाचार्य नागेश्वर दास ने कहा, हमने स्कूल के सभी शिक्षकों, गार्डों और रसोइयों के साथ एक बैठक की थी। इसमें तय किया गया कि सिर्फ छात्र ही नहीं स्कूल का हर कर्मचारी यूनिफॉर्म पहन कर आएगा।
विज्ञापन
यूनिफार्म पहन कर पहुंचे बच्चे व शिक्षक - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चुनिंदा प्राइवेट स्कूलों में बच्चों के साथ शिक्षक की भी एक तय यूनिफार्म होती है। सरकारी स्कूल में ऐसा होना अपने आप में अचंभे वाली बात है, लेकिन बिहार के एक माध्यमिक विद्यालय में ऐसा ही हुआ है। यहां सिर्फ बच्चे ही नहीं शिक्षक, रसोइए और अन्य कर्मचारी भी यूनिफार्म में स्कूल पहुंच रहे हैं। ऐसा संभव हुआ है वहां के प्रधानाचार्य के प्रयासों के चलते। 

विज्ञापन


दरअसल, बिहार के गया जिल के नक्सल प्रभावित बांके बाजार प्रखंड के सरकारी माध्यमिक विद्यालय में बच्चों के साथ शिक्षक व अन्य कर्मचारी भी स्कूल पहुंचे। बच्चे जहां नेवी ब्लू शर्ट और ब्लू पैंट में दिखाई दिए तो शिक्षक गुलाबी रंग की शर्ट और नीले रंग की पैंट में स्कूल पहुंचे।  

प्राइवेट फंड से बनवाई ड्रेस 
इस मामले में विद्यालय के प्रधानाचार्य नागेश्वर दास ने कहा, हमने स्कूल के सभी शिक्षकों, गार्डों और रसोइयों के साथ एक बैठक की थी। इसमें तय किया गया कि सिर्फ छात्र ही नहीं स्कूल का हर कर्मचारी यूनिफॉर्म पहन कर आएगा। इसके बाद मैंने अपने निजी फंड से यूनिफार्म का पहला सेट उपलब्ध कराने का फैसला किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें