शिक्षक पर छात्रा ने लगाया छेड़छाड़ करने का आरोप
- फोटो : अमर उजाला
औरंगाबाद जिले के देव थाना क्षेत्र के एक गांव के निजी स्कूल में गुरू और शिष्य का रिश्ता शर्मशार हुआ हैं। एक छात्रा ने अपने ही स्कूल के प्रिंसिपल अरविंद सिंह के खिलाफ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि प्रिंसिपल ने कार्यालय में नौ वर्षीय छात्रा को बुलाकर उसके साथ घिनौनी हरकत की और धमकी देते हुए कहा कि अगर इसकी जानकारी अपने घरवालों को दोगी तो तुम्हारा स्कूल से नाम काट दिया जाएगा।
प्रिंसिपल ने की छात्रा से अश्लील हरकत
मामला देव थाना क्षेत्र के के एक प्राइवेट स्कूल का है। मामले में घटना के बारे में छात्रा ने एक दिन बाद रोते-रोते अपनी मां को सारी बात बताई। मां ने परिजनों को प्रिंसिपल के द्वारा की गई गंदी हरकत को जानकारी दी। परिजन सुनते ही ग्रामीणों के साथ आक्रोशित होकर विद्यालय पहुंचे और विद्यालय में तोड़फोड़ शुरू कर दी। प्रिंसिपल की बेरहमी से पिटाई की। सिर पर भी वार कर दिया। जिससे प्रिंसिपल अरविंद कुमार का सिर फट गया। इलाज के लिए प्रिंसिपल को सदर अस्पताल औरंगाबाद लाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्रारंभिक इलाज कर स्थिति को गंभीर देखते हुए वाराणसी रेफर कर दिया। जहां प्रिंसिपल जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहा है। वहीं, घटना के बाद सभी शिक्षक स्कूल से फरार है। विद्यालय में पढ़ रहे हैं बच्चों में भय का माहौल बना हुआ है।
प्रिंसिपल के बेटे बिट्टू ने कहा- छात्रा की 23 हजार रुपये बकाया थे
इस बारे में जब प्रिंसिपल के बेटे बिट्टू से बात की गई तो उन्होंने बताया कि छात्रा की लगभग 23 हजार रुपये की स्कूल का फीस बकाया था। जिसे दो दिन पहले मांगी गई थी। पैसा नहीं देने के लिए परिवार वाले यह आरोप लगा रहे है। जबकि हमारे पिता को स्कूल में ही ग्रामीणों ने जमकर पीटा है। हमलोग वाराणसी में इलाज करवा रहे है। सर में क्लोटिंग है और मुंह से ब्लड आ रहा है।