फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: अमरपुर से पूर्व विधायक रहे सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने थामा भाजपा का हाथ, बांका की राजनीति में उलटफेर

Wed, 06 Sep 2023 07:33 PM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांका

सार

बांका जिले की अमरपुर विधानसभा से पूर्व विधायक सुरेंद्र प्रसाद सिंह कुशवाहा ने भाजपा का हाथ थाम लिया है। बिहारि की राजनीति में लंबे समय से चल रही अटकलों पर आखिरकार विराम लग गया है।
विज्ञापन
अमरपुर विधानसभा से पूर्व विधायक सुरेंद्र प्रसाद सिंह कुशवाहा ने थामा भाजपा का हाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार की राजनीति में लंबे समय से चल रही राजीतिक अटकलों पर विराम लग गया है। बांका जिले के अमरपुर विधानसभा के पूर्व विधायक सुरेंद्र प्रसाद सिंह कुशवाहा और पूर्व मंत्री भाजपा में शामिल हो गए है। कुशवाहा अमरपुर से लगातार तीन बार विधायक रहे है।

विज्ञापन

 
बांका की राजनीतिक में फिर से एक नया जनादेश की ओर अटकलें तेज हो गई है। मालूम हो कि बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और अमरपुर से पूर्व विधायक रहे है। सुरेंद्र प्रसाद सिंह कुशवाहा भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने की खबर फैलते ही राजनीतिक दलों के साथ-साथ राजनीतिक दिग्गजों में भी अटकलों का बाजार गर्म हो गया है। वहीं, दूसरी तरफ सुरेंद्र प्रसाद सिंह कुशवाहा के समर्थकों में खुशी साफ देखी जा रही है। बताया जा रहा है कि बुधवार को पटना विद्यापति भवन में आयोजित समरसता समारोह कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी के अध्यक्षता में पूर्व मंत्री बिहार सरकार अमरपुर के पूर्व विधायक रहे सुरेंद्र प्रसाद सिंह कुशवाहा को भाजपा का पट्टा पहनाकर भारतीय जनता पार्टी परिवार में जोड़ने का कार्य किया गया। 

इस मौके पर पूर्व उपमुख्यमंत्री सह राज्यसभा सांसद सुशील मोदी, केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, पूर्व मंत्री मंगल पांडे, राष्ट्रीय मंत्री ऋतु राज सिन्हा, पूर्व मंत्री जीवेश मिश्रा, विधायक संजीव चौरसिया, विधायक अनिल कुमार, और भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी उपस्थित थे। सुरेंद्र प्रसाद सिंह कुशवाहा के साथ सैकड़ों की संख्या में बांका जिला के कार्यकर्ताओं ने भी भाजपा की सदस्यता ली। सुरेंद्र प्रसाद सिंह कुशवाहा पूर्व में अमरपुर विधानसभा से 1995, 2000, 2005, 2010 एवं बिहार सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रहे (1997-2000 ई.) थे, विधानसभा के सभापति भी पूर्व में रहे है। पूर्व मंत्री कुशवाहा को भाजपा में शामिल होने की चर्चा बांका लोकसभा क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें