फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : एक दिहाड़ी मजदूर के बेटे का कैलिफोर्निया में 2023 हैनसेन लीडरशिप प्रोग्राम के लिए चयन

Mon, 15 May 2023 04:36 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Sharad Sagar Efforts : फोर्ब्स 30 अंडर 30 सूची में रहे दुनिया के जाने-माने सामाजिक उद्ममी शरद विवेक सागर की संस्था डेक्सटेरिटी ग्लोबल से जुड़े एक होनहार ने फिर बड़ा कारनामा कर दिखाया है। 
विज्ञापन
गौतम कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Sharad Sagar Efforts : फोर्ब्स 30 अंडर 30 सूची में रहे दुनिया के जाने-माने सामाजिक उद्ममी शरद विवेक सागर की संस्था डेक्सटेरिटी ग्लोबल से जुड़े एक होनहार ने फिर बड़ा कारनामा कर दिखाया है। बिहार के दिहाड़ी मजदूर के बेटे ने क्या किया और कैसे, यह कहानी रोमांचक और प्रेरणादायी है। बिहार के मसौढ़ी के एक दिहाड़ी मजदूर के 20 वर्षीय बेटे गौतम कुमार को अमेरिका के कैलिफोर्निया में 2023 हैनसेन लीडरशिप प्रोग्राम के लिए दुनिया के 20 युवाओं में चुना गया है। गौतम का परिवार गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) श्रेणी में आता है और इस विश्वस्तरीय प्रतिष्ठित महीने भर चलने वाले नेतृत्व कार्यक्रम के लिए चुने गए एकमात्र भारतीय हैं। गौतम के पिता संजय मांझी बिहार के मसौढ़ी में दिहाड़ी मजदूर और टोला सेवक के रूप में काम करते हैं। उनकी मां लगनी देवी गृहिणी हैं। गौतम अपने परिवार में हाई स्कूल पूरा करने और कॉलेज जाने वाले पहले सदस्य हैं।

विज्ञापन


जानिए क्यों मिली है गौतम को यह पहचान
गौतम को राष्ट्रीय संगठन डेक्स्टेरिटी ग्लोबल द्वारा पहचाना गया और तब से उन्हें डेक्स्टेरिटी द्वारा निरंतर प्रशिक्षित किया गया है। डेक्सटेरिटी ग्लोबल एक राष्ट्रीय संगठन है जो शैक्षणिक अवसरों और प्रशिक्षण के माध्यम से भारत एवं विश्व के लिए नेतृत्व की अगली पीढ़ी तैयार करने में कार्यरत है। गौतम ने डेक्सटेरिटी ग्लोबल के नेतृत्व विकास कार्यक्रम डेक्सस्कूल और करियर विकास कार्यक्रम डेक्सटेरिटी टू कॉलेज में कठोर प्रशिक्षण प्राप्त किया। दो वर्ष पूर्व गौतम राष्ट्रीय समाचारों में थे जब उनका डेक्सटेरिटी टू कॉलेज फेलो के रूप में पूर्ण छात्रवृत्ति पर अशोका विश्वविद्यालय में चयन हुआ था। वह वर्तमान में कंप्यूटर साइंस के द्वितीय वर्ष के छात्र है।

डेक्सटेरिटी ग्लोबल के संस्थापक एवं सीईओ ने किया ट्वीट
इस समाचार को प्रसिद्ध सामाजिक उद्यमी और डेक्सटेरिटी ग्लोबल के संस्थापक एवं सीईओ शरद विवेक सागर ने एक ट्वीट के माध्यम से  साझा किया। उन्होंने लिखा, "15 वर्ष पूर्व हमने ऐसे सपने देखे थे! मसौढ़ी के एक दिहाड़ी मजदूर के बेटे को कैलिफोर्निया में 2023 हैनसेन लीडरशिप प्रोग्राम के लिए दुनिया के 20 युवाओं में चुना गया है। गौतम, एक गौरवान्वित डेक्सस्कूल के छात्र, चयनित एकमात्र भारतीय हैं।"
विज्ञापन


हैनसेन लीडरशिप प्रोग्राम में दिया जाता है प्रशिक्षण
कैलिफ़ोर्निया के यूनिवर्सिटी ऑफ़ सैन डिएगो में स्थित, हैनसेन लीडरशिप प्रोग्राम विश्व शांति और अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देने के लिए दुनिया भर के कुछ प्रेरणादायी युवाओं का चयन कर उन्हें प्रशिक्षित करता है। इस प्रोग्राम के अंतर्गत गौतम को पूर्ण छात्रवृत्ति मिली है जिससे उनके आने-जाने का हवाई किराया, रहने एवं खाने की व्यवस्था, स्थानीय परिवहन, स्वास्थ्य बीमा, वीजा शुल्क, आदि सहित पूरी लागत हैनसेन द्वारा उठाया जाएगा।

क्या कहा हैनसेन लीडरशिप इंस्टीट्यूट के प्रबंध निदेशक
गौतम को भेजे गए स्वीकृति पत्र में हैनसेन लीडरशिप इंस्टीट्यूट के प्रबंध निदेशक डॉ. ब्रैड फ्रैजियर ने लिखा, “आपके साथ आपकी यात्रा और आकांक्षाओं के बारे में बात करना और वे हैनसेन से कैसे संबंधित हैं, यह जानकर खुशी हुई। बधाई हो! हमें आपको सौहार्दपूर्वक आमंत्रित करते हुए बहुत खुशी हो रही है।" कार्यक्रम जुलाई के महीने में 17 विभिन्न देशों के युवाओं को एक साथ अमेरिका के कैलिफ़ोर्निया में आमंत्रित करेगा।
 
 
 
गौतम ने कहा डेक्सटेरिटी ग्लोबल संगठन का आभारी हूं
इस प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय पटल पर चयनित होने पर गौतम ने कहा, “आज, जब मैं कैलिफोर्निया के प्रतिष्ठित 2023 हैनसेन लीडरशिप प्रोग्राम के लिए चुने गए एकमात्र भारतीय के रूप में खड़ा हूँ, तो मैं मिश्रित भावनाओं से अभिभूत हूँ। मेरी यात्रा के पीछे की प्रेरक शक्ति होने के लिए मैं डेक्सटेरिटी ग्लोबल संगठन का बहुत आभारी हूँ। डेक्सटेरिटी ने मेरे जैसे बच्चों को बाधाओं को तोड़कर नेतृत्व की शक्ति प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। संगठन में प्राप्त निरंतर मार्गदर्शन और प्रशिक्षण के बिना मुझे यह अविश्वसनीय अवसर नहीं मिलता। मैं इस अवसर का अधिकतम लाभ उठाने, सीखने, आगे बढ़ने और सामाज में सकारात्मक प्रभाव लाने के लिए दृढ़ संकल्पित हूँ। मैं भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए उत्साहित हूँ, और मैं दुनिया में बदलाव लाने के लिए प्रतिबद्ध हूँ।”
 
डेक्सटेरिटी ग्लोबल के संस्थापक ने कहा गौतम जैसे डेक्सटर इस कठोर प्रक्रिया का परिणाम हैं
प्रसिद्ध सामाजिक उद्यमी और डेक्सटेरिटी ग्लोबल के संस्थापक और सीईओ शरद विवेक सागर ने कहा, “पंद्रह साल पहले डेक्सटेरिटी ग्लोबल की स्थापना शैक्षिक अवसरों और विश्व स्तरीय प्रशिक्षण के माध्यम से अगली पीढ़ी को सशक्त करने के लिए की गई थी। गौतम जैसे डेक्सटर इस कठोर प्रक्रिया का परिणाम हैं और हमारे देश के बच्चों के लिए स्थानीय प्रेरणास्रोत हैं। वे दर्शाते हैं कि यदि हमारे देश में सबसे दूरस्थ बच्चे भी स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सर्वोत्तम अवसरों से जुड़े तो क्या संभव हो सकता है!"

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें