फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: सासाराम में अपना सैलून खोलने पहुंचा दुकानदार; पास की गुमटी में मेज पर पड़ा मिला शव; पुलिस जांच में जुटी

Sun, 10 Dec 2023 04:18 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास

सार

Dead Body Found Near Salon: रोहतास के सासाराम में सड़क किनारे सैलून के पास एक गुमटी में एक अज्ञात शव मिला है। पुलिस मृत व्यक्ति की शिनाख्त में जुटी है। जानें पूरा मामला...।
 
विज्ञापन
सड़क किनारे गुमटी में मिला अज्ञात शव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के रोहतास जिले के सासाराम नगर थाना क्षेत्र स्थित साहू सिनेमा के सामने एक गुमटी के पास से एक शव मिला है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव बरामद कर सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया है। इसके बाद पुलिस मृत व्यक्ति की शिनाख्त करने के प्रयास में  जुट गई है।

विज्ञापन


स्थानीय दुकानदार रमेश शर्मा ने बताया कि रविवार की सुबह वह अपने सैलून की दुकान खोलने के लिए आया। वहां देखा कि मेज पर एक अज्ञात व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा हुआ है। मृत व्यक्ति की उम्र लगभग 45 वर्ष है। इसके बाद उसने घटना की सूचना सासाराम नगर थाना पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही सासाराम नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।

वहीं, इस मामले में सासाराम नगर थाना पुलिस ने बताया कि साहू सिनेमा के पास से एक अज्ञात व्यक्ति का शव बारामद किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम होने के बाद शव को शव गृह में सुरक्षित रखा जाएगा। वहीं, शव के फोटो को सरकुलेट कर शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है और मामले की तफ्तीश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें