फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: धर्मनगरी बोधगया में सेक्स गिरोह का पर्दाफाश, 15 गिरफ्तार, सोनागाछी से बुलवाते थे लड़कियां

Sat, 22 Jan 2022 07:32 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया

सार

पुलिस को शक है कि गिरोह से कुछ हाईप्रोफाइल लोग भी जुड़े हैं। गिरोह में शामिल लोगों के पास से 16 मोबाइल भी बरामद किए हैं। गिरोह के सरगना के मोबाइल में 1500 से ज्यादा ग्राहकों के मोबाइल नंबर दर्ज हैं। 
 
विज्ञापन
बोधगया की एक होटल में चल रहे सेक्स गिराह का पर्दाफाश - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के गया जिले के बोधगया थाना क्षेत्र की एक होटल में चल रहे सेक्स गिराह का पर्दाफाश हुआ है। मामले में पुलिस ने दो महिलाओं समेत 15 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें होटल का मैनेजर भी शामिल है। गिरोह कोलकाता के सोनागाछी से लड़कियां बुलाकर अनैतिक देह व्यापार करता था। 

विज्ञापन


पुलिस को शक है कि गिरोह से कुछ हाईप्रोफाइल लोग भी जुड़े हैं। गिरोह में शामिल लोगों के पास से 16 मोबाइल भी बरामद किए हैं। गिरोह के सरगना के मोबाइल में 1500 से ज्यादा ग्राहकों के मोबाइल नंबर दर्ज हैं। उन सभी नंबरों की जांच पुलिस कर रही है। 

एसएसपी आदित्य कुमार ने बताया कि सेक्स रैकेट और उससे जुड़े हुए ग्राहक में कई सफेदपोश और गया शहर के चिकित्सक भी शामिल हैं। इनकी भी पहचान कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। होटल के अलग-अलग कमरों से ग्राहकों को पकड़ा गया। पकड़े गए ग्राहक गया और आसपास के जिले के हैं। उन्होंने बताया कि इस अनैतिक धंधे में लिप्त दो लड़कियों को भी गिरफ्तार किया गया है, जो कोलकाता के सोनागाछी से लाई गई थी।
विज्ञापन


ग्राहकों से 1500 रुपये लिए जाते थे
पुलिस के अनुसार देह व्यापार कराने के लिए लड़कियों को कोलकाता से अनुबंध पर बुलवाया जाता था। यहां उन लड़कियों से वेश्यावृत्ति कराई जाती थी। पकड़े गए आरोपियों ने पुलिस को बताया कि ग्राहकों से 1500 रुपये लिए जाते थे। मामले में जांच जारी है। गिरोह से जुड़े कुछ हाईप्रोफाइल लोगों की भी कलई खोली जाएगी। गिरफ्तार आरोपियों से उनके बारे में पूछताछ जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें